नपा सीएमओ ईशांक धाकड़ ने की दुकानदारों से अपील, नशीली सामग्री का ना करें विक्रय अन्यथा होगी कार्यवाहीशिवपुरी- आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर नशीली दवाओं का कारोबार करने वालें एवं नारकोटिक्स को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा के द्वारा विशेष निर्देश जिला स्तरीय समिति की बैठक में दिए गए। इन निर्देशों के पालन में नपा सीएमओ ईशांक धाकड़ के निर्देशन में नगर पालिका की एक टीम के द्वारा विशेष रूप से दुकानों पर बिकनी वाली बीड़ी, सिगरेट एवं नारकोटिक्स संबंधी अन्य अमानक सामग्री विक्रय के मामले में विशेष चैकिंग अभियान चलाया और कई दुकानों पर से अमानक सामग्री बरामद करते हुए जब्त की गई व जुमाने की कार्यवाही भी हुई।
बताना होगा कि कलेक्टर के आदेश के पालन में सीएमओ ईशांक धाकड़ के निर्देशन में नपा की टीम के द्वारा नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं को लेकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसमें नगर के समस्त विद्यालयों, छात्रावासों के आसपास 100 मीटर के दायरे में रखे गए गुटका, बीड़ी, सिगरेट एवं नशा संबधी सामग्री को विक्रय करने वाले विक्रेताओं को इन परिसरों के दायरे से हटाने हेतु निर्देश दिए गए, उक्त निर्देशों के पालन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा टीम का गठन किया गया जिसमें कर्मचारी टीम प्रभारी यशपाल जाट, योगेश शर्मा, संजीव चौहान, अनिल गांगले, गौरव दुबे, जितेंद्र सिंह तोमर, रामचंद्र तोमर, मनीष शर्मा आदि टीम के सदस्यों द्वारा प्रमुख विद्यालयों एवं छात्रावास के आसपास मादक पदार्थों को बेचैन से रोकने के लिए कार्यवाही की गई, इसके साथ ही नपा सीएमओ ने भी सभी दुकानदारों से भी अमानक सामग्री विक्रय ना करने की अपील की है और यदि इसके बाबजूद भी यदि कोई दुकानदार इस तरह की सामग्री का विक्रय करता है तो उसके विरूद्ध जुर्मान की कार्यवाही भी की जाएगी।


No comments:
Post a Comment