---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 13, 2026

रेल्वे फाटक आरओबी ब्रिज को लेकर एक माह तक के लिए डायवर्ट हुआ टै्रफिक



एसडीओपी संजय चतुर्वेदी व यातायात प्रभारी ने किया मौका मुआयना

शिवपुरी-पोहरी फाटक रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर आर.ई. वॉल (रेनफोर्स अर्थ वॉल) एवं सर्विस रोड निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना है। उक्त निर्माण कार्य के चलते पोहरी बस स्टैंड के पहले गेट से लेकर ब्रिज तक का मार्ग 15 अप्रैल 2026 से आगामी एक माह तक के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान मौका मुआयना के लिए एसडीओपी संजय चतुर्वेदी एवं यातायात प्रभारी रणवीर यादव पहुंचे जिन्होंने संपूर्ण यातायात व्यवस्था का प्लान बनाया और इस प्लान के माध्यम से सभी आमजन को सूचित किया। इस प्लान के तहत यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं जिसमें पोहरी की ओर जाने वाले वाहन मनियर अंडरपास होकर अपने गंतव्य तक जाएँ, शिवपुरी शहर में प्रवेश करने वाले वाहन रेलवे फाटक से होते हुए कमला हेरिटेज होटल मार्ग से शहर में प्रवेश करें एवं पोहरी बस स्टैंड से पोहरी की ओर जाने वाले दो पहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता चालू रहेगा। इसके साथ ही सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करें एवं निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें, जिससे कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा सके।

No comments: