---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 27, 2026

फोरलेन पर गर्मी के प्रभाव से बन रहे डामर के टीले, दुर्घटना की बढ़ी संभावना


एबी रोड़ पर सौम्या मोटर्स रिनॉल्ट शोरूम के ठीक सामने मुख्य सड़क में बन रहे है टीले

शिवपुरी- इन दिनों पड़ रही गर्मी का प्रभाव यह है कि अब फोरलेन पर भी आए दिन वाहनों की आवाजाही से मुख्य सड़क पर ही डामर के टीले बनने लगे है जो आने वाले समय में कभी भी हादसे का सबब बन सकते है। इसी प्रकार के टीले एबी रोड़ गुना वायपास के आगे सौम्या मोटर्स रिनॉल्ट शोरूम के ठीक सामने बन गए है जहां प्रतिष्ठान संचालक उज्जवल अवस्थी के द्वारा भी इस मामले में एनएचएआई व जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन कभी अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार ना हो जाए, क्योंकि मुख्य एबी रोड़ पर सड़क के बने इन टीलों से ना केवल दुपहिया बल्कि चार पहिया वाहन भी अनियंत्रित हो सकता है और समीप ही बने फोरलेन की बाउण्ड्री भी लोहे की जालियों से बनी हुई है जिससे यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो वह जानलेवा भी बन सकती है। ऐसे में आमजन की सेहत और भविष्य में होने वाली दुर्घटना नियंत्रण को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर तत्काल मुख्य एबी रोड़ पर बने टीलों को समतल किया जाए और उस पर डामर बिछाकर उसे संतुलित किया जाए ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके। बताना होगा कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है जिसमें दुपहिया से लेकर चार पहिया और भारी वाहन शामिल रहते है, ऐसे में रोड़ पर बना यह टीला कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

No comments: