शॉटपुट (गोला फेक) में प्रथम तोमर ने पाया दूसरा स्थान, पारुल सेन को मिला शॉटपुट में स्वर्ण पदकशिवपुरी- मध्यप्रदेश के सागर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिवपुरी के खिलाडिय़ों का दब दबा रहा जिसमें शॉटपुट और एथलेटिक्स में बालक-बालिका वर्ग के खिलाडिय़ों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यहां एक बार फिर से एथलेटिक्स को लेकर सदैव अग्रणीय रहने वाली होनहार बालिका सुभद्रांगी सिंह उर्फ चकोर पुत्री प्रदीप सिंह निवासी शिवपुरी के द्वारा खेलो एमपी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब शिवपुरी से बाहर निकलकर मप्र के सागर में आयोजित एथलेटिक्स 100 मीटर प्रतियोगिता में सिल्व मैडल हासिल किया गया।
बताना होगा कि मप्र के सागर जिले के अंतर्गत आने वाले बीना क्षेत्र में एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कंप्टीशन बीना रिफायनरी एथेलेटिक्स मीट-2026 का आयोजन किया गया जिसमें शिवपुरी जिले का प्रतिििनधत्व होनहार एथलेटिक्स बालिका चकोर ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में फर्राटा भरते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर अंचल शिवपुरी का नाम बीना में रोशन कया है। इसके साथ ही सागर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम तोमर ने शॉटपुट (गोला फेक) में दूसरा स्थान प्राप्त किया, सुबद्रंगी सिंह सिकरवार ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, (अंडर 14) लड़कियां, पारुल सेन ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता (अंडर 14) लड़कियां, ऋषिका कुशवाहा ने शॉटपुट में रजत पदक जीता (अंडर 14) लड़कियां एवं अभय पुरोहित ने गोला फेक में रजत पदक प्राप्त किया,
इसके साथ ही आदित्य दांगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही पूर्व गुर्जर अण्डर 16 में 400 मीटर में सिल्वर मैडल व 200 मीटर होल्ड मैडल, शुभम दांगी 400 एवं 200 मीटर में गोल्ड मैडल, काजल रावत अण्डर 18 लांग जंप में सिल्वर मैडल, 100 मी. ब्रांज मैडल, वैष्णवी शर्मा अण्डर 18 लांग जंप में सिल्वर मैडल एवं राधिका राठौर अण्डर 14 में 600 मीटर सिल्वर मैडल हासिल किया।
इन सभी खिलाडिय़ों की उत्कृष्ट सफलता पर सफलता पर उनके माता-पिता के साथ-साथ जिला खेल अधिकारी डा.के.के.खरे, शिवपुरी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय शर्मा, एथलेटिक्स कोच पवन शर्मा, जूडो कोच शिशुपाल सिंह रघुवंशी, मीडिया साथी राजू यादव, खेल विभाग के रामपाल सिंह, सुजीत सिंह, मनीष यादव आदि सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इन सभी खिलाडिय़ों की उत्कृष्ट सफलता पर सफलता पर उनके माता-पिता के साथ-साथ जिला खेल अधिकारी डा.के.के.खरे, शिवपुरी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय शर्मा, एथलेटिक्स कोच पवन शर्मा, जूडो कोच शिशुपाल सिंह रघुवंशी, मीडिया साथी राजू यादव, खेल विभाग के रामपाल सिंह, सुजीत सिंह, मनीष यादव आदि सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment