---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 27, 2026

माटी कला के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन से समाज संगठन का निर्माण किया प्रजापति समाज ने : केन्द्रीय मंत्री सिंधिया




प्रजापति समाज के 12वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में 36 जोड़ों ने नव गृहस्थ जीवन में किया प्रवेश

शिवपुरी- माटी कला के रूप में जिस प्रजापति समाज की अपनी पहचान है वह समाज आज सजग हो गया है और यह आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन जिसमें ना केवल शिवपुरी बल्कि दूर-दराज के प्रदेशों के जोड़ों ने भी इस आयोजन में शामिल होकर सामाजिक संगठन का अभिन्न उदाहरण प्रस्तुत किया है ऐसे में समाज संगठन का निर्माण भी प्रजापति समाज ने किया है और इसके लिए सभी समाज बन्धु बधाई के हकदार है, निश्चित रूप से प्रजापति समाज के द्वारा किया गया यह प्रयास सभी समाजों के लिए भी एक संदेश देगा जिससे हरेक समाज फिजूलखर्ची पर रोकथाम करते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन कर आयोजन कर समाज संगठन में अपना योगदान निभाऐं। विवाह सम्मेलन के माध्यम से समाज संगठन की इस भावना को बताया केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो स्थानीय ग्राम रातौर में आयोजित प्रजापति समाज के 12वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर समाज के गौरव के रूप में उत्तप्रदेश सरकार में नागरिक सुरक्षा एवं होमागार्ड मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)धर्मवीर प्रजापति एवं चंदला (छतरपुर)से पूर्व विधायक राजेश प्रजापति विशेष रूप से मौजूद रहे जिन्होनें समाज के सभी नव वर-वधुओं को उनके नव गृहस्थ जीवन की बधाई शुभकामनऐं दी। 

इसके अलावा मंच अध्यक्षता दक्ष प्रजापति समाज के वरिष्ठ अभा प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय कार्य. अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति ने की, साथ ही मंच पर प्रहलाद प्रजापति अध्यक्ष काशीबाबा देव ट्रस्ट बेंहट ग्वालियर, विनोद प्रजापति माटीकला बोर्ड सदस्य, संतोष प्रजापति पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय कुम्हार महासभा मप्र, लाखन सिंह प्रजापति शास.कॉन्टे्रक्टर ग्वालियर, रामअवतार अध्यक्ष प्रजापति समाज मुरैना, राजेश प्रजापति अध्यक्ष भिण्ड, मोतीलाल प्रजापति जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा, भगवानदास प्रजापति पूर्व पार्षद एवं अध्यक्ष प्रगतिशील धर्मशाला ग्वालियर, विद्याराम प्रजापति प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा, बलराम प्रजापति अध्यक्ष टिल्लू बाबा देव ग्वालियर, झुग्गीराम प्रजापति अयोध्या, त्रिभुवन प्रजापति अयोध्या, रवि प्रजापति गोहद, जसरत प्रजापति मीडिया प्रभारी मुरैना, श्रीमती राधा प्रजापति महिला अध्यक्ष सहित धर्मू प्रजापति पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष एवं मांगीलाल प्रजापति पूर्व सम्मेलन समिति अध्यक्ष रातौर, विवाह सम्मेलन अध्यक्ष ज्ञानी राम प्रजापति निवासी तेंदुआ वाले, उपाध्यक्ष कोमलीया प्रजापति मनियर, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल प्रजापति रातौर एवं सचिव काशीराम प्रजापति कुलवारा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, जगमोहन सिंह सेंगर, देवेन्द्र जैन विधायक शिवपुरी, महेन्द्र सिंह यादव विधायक कोलारस, कैलाश कुशवाह विधायक पोहरी, श्रीमती नेहा अमित यादव अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती हेमलता रघुवीर अध्यक्ष जनपद पंचायत, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, वीरेन्द्र रघुवंशी पूर्व विधायक कोलारस/शिवपुरी, केशव सिंह तोमर प्र.कार्य.सदस्य, विजय शर्मा प्र.कार्य.सदस्य, राजू बाथम पूर्व जिलाध्यक्ष, लवलेश जैन (चीनू) जिला महामंत्री, पूर्व नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल, राजकुमार धाकड़ सरपंच ग्राम पंचायत रातौर, श्याम जाट ग्राम तानपुर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दाताराम प्रजापति ने जबकि कार्यक्रम समापन पर आभार समाज के ही जनवेद प्रजापति के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments: