---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 12, 2026

शिवपुरी की मंजरी शर्मा संसद में करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व


शिवपुरी-
जिले के लिए यह बड़े गौरव का विषय है कि विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के राष्ट्रीय स्तरीय समारोह जो की 14 अप्रैल 2026 को संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है उसमें मंजरी शर्मा शासकीय श्रीमंत  माधवराव सिंधिया महाविद्यालय शिवपुरी की छात्रा मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उक्त जानकारी देते हुए यूथ पार्लियामेंट के शिवपुरी जिले के नोडल अधिकारी डॉ एस एस खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष की शिवपुरी जिले से चयनित छात्रा मंजरी शर्मा को केंद्रीय स्तर से यह मौका दिया गया है कि वह  संसद भवन में शिवपुरी जिले के साथ मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करें।

जैसा कि विदित है कि प्रतिवर्ष युवा संसद का आयोजन विद्यार्थियों की क्षमता को और उनके चतुर्रेय को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है और इसमें बड़े गौरव का विषय है कि मंजरी शर्मा को संसद भवन में अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि मंजरी ने सर्वप्रथम शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय आयोजन में आपातकाल के 50 वर्ष सबके लिए सबक विषय पर अपना वक्तव्य दिया और इसमें उच्च स्थान प्राप्त किया, उसके पश्चात में राज्य स्तर पर विधानसभा भवन भोपाल में बजट विषय पर अपना व्यक्तित्व देने का मौका मिला, वहां से चयनित होकर अब दिल्ली में अपना उद्बोधन देंगी, प्रत्येक स्तर पर पांच विद्वानों की चयन मंडल द्वारा विभिन्न स्तरों पर इनका परीक्षण करके चयनित किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी जिले के गणमान्य नागरिकों द्वारा उन्हें बधाई प्रदर्शित की गई। इसमें शासकीय पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पवन श्रीवास्तव एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के जैन एवं विधि महाविद्यालय के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर दिग्विजय सिंह सिकरवार एवं डॉ पल्लवी शर्मा तथा माय भारत जिला शिवपुरी के युवा अधिकारी कपिल सेन सहित आदि शामिल रहे।

No comments: