राज्य कर्मचारी संघ ने माना जिला शिक्षाधिकारी का आभारशिवपुरी- गुरूजी शिक्षकों की क्रमोन्न्ति प्रक्रिया पिछले 5 वर्षों से लंबित थी, जिसको लेकर कर्मचारी संघों द्वारा कई वार ज्ञापन दिये जाने के बाद भी कोई सुनवाई न होने से गुरूजी शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त था। दरअसल पूरा मामला गुरूजी शिक्षकों को संविदा शिक्षक बनाने के ओदश दिनांक तथा उनकी वरिष्ठता, नियुक्ति दिनांक को लेकर था। पूरे मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों द्वारा पूर्व में ही गुरूजी शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी कर दिये गये थे। शिवपुरी में ही आदेश होना शेष था। जिसकों लेकर राज्य कर्मचारी संघ पिछले कई दिनों से संघर्षरत था। संघ के प्रयासों से गुरूजी शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी कर दिये गये हैं।
राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरूजी शिक्षकों की क्रर्मोन्नति को लेकर राज्य कर्मचारी संघ काफी दिनों से प्रयासरत था। आंदोलन पूर्व राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल जिसमें जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, भारतीय मजदेर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिला सचिव राज कुमार सरैया,जिला उपाध्यक्ष राजीव पुरोहित, पवन अवस्थी, अरविन्द सरैया, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, मनोज शर्मा सुरवाया ने जिला शिक्षाधिकारी विवेक श्रीवास्तव से मुलाकात कर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की थी। जिस पर संवेदनशीलता दिखाते हुये शीघ्र ही आदेश जारी करने का आश्वासन डीईओ द्वारा दिया गया था। समयसीमा में आदेश जारी करने पर राज्य कर्मचारी संघ ने जिला शिक्षाधिकारी विवेक श्रीवास्तव एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर संतोष कुर्मी का आभार प्रकट किया है। और आशा की है कि वे शिक्षकों के हितों के कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ करते रहेगें। आभार प्रकट करने वालों में प्रदेश पदाधिकारी हरभजन कौर, मंजू धाकड़, रितु श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, जिला सहसचिव हरिवल्लभ शर्मा, हिम्मत सिंह सोनकर, अजय बाथम, जयकुमार शर्मा, विजय यादव, गोपाल श्रीवास्तव एवं समस्त गुरूजी शिक्षक आदि शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment