शिवपुरी- अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के वरिष्ठ संरक्षक हरिसिंह रावत जो सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में खेल अधिकारी की सेवा से 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए और 01 अप्रैल से हैदराबाद से विश्वशांति साइकिल यात्रा प्रारंभ की जो 11 अप्रैल शनिवार को शिवपुरी पहुंची, जिसका गुना बायपास पर जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत और सदस्यों ने फूल वर्षा कर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित आधा सैकड़ा सदस्य साइकिलों से एवं अन्य वाहनों से साइकिल यात्रा में शामिल हुए।अभा जानकी सेना संगठन महासचिव नरेशप्रताप सिंह (बॉबीराजा) ने जानकारी देते हुए बताया कि हैदराबाद से निकली विश्वशांति साइकिल यात्रा की आगवानी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के निर्देशन में की गई जिसमें नगर में प्रवेश करते ही इस साईकिल यात्रा का नगर के व्यवसायियों और समाज सेवियों ने हरिसिंह का फूल माला एवं आतिशी स्वागत अभिनंदन किया। यात्रा नगर से होते हुए हरिसिंह के कृषि फार्म सिंहनिवास पर पहुंची जहां साइकिल यात्रा के विराम पर विश्वशांति हेतु 686 वा भव्य विशाल सामूहिक सुंदरकांड आयोजन किया गया। साइकिल यात्रा के साथ जानकी सैनिकों ने भी साइकिलिंग की जिसमें सैंकड़ों संगठन सदस्य शामिल हुए। सेवानिवृत्ति पर साइकिल से अपने गांव पहुंचे हरिसिंह का ग्राम वासियों ने विशाल अभिनंदन समारोह रखा गया जहां अनेक सामाजिक हस्तियों ने शामिल होकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस ऐतिहासिक यात्रा ने संगठन की साइकिलिंग अभियान की दिशा को मजबूती प्रदान की है संगठन वर्ष 2022 से निरंतर साइकिल अभियान चला रहा है। यात्रा के समापन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, यशपाल रावत, धर्मवीर सिंह रावत, जनपद अध्यक्ष हेमलता रघुवीर सिंह, पंडित अजय शंकर भार्गव, निरीक्षक ब्रजमोहन रावत, वासुदेव रावत, पंडित देव पाराशर, भूपेंद्र रावत आदि लोग मंचासीन रहे।

.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment