---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 10, 2026

पुलिस थाना बामौरकलां द्वारा होटल संचालक को धमका कर पैंसे मांगने एवं धमकाने के 03 आरोपी गिरफ्तार


शिवपुरी-
गत दिवस पुलिस थाना बामौरकलां में फरियादी संजीव कुमार जैन पुत्र सुरेशचन्द्र जैन उम्र 55 साल निवासी बामौरकला ने आरोपीगण अंकित पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह यादव उम्र 21 साल नि.खजरा थाना खनियाधाना, रंजीत उर्फ मोहित पुत्र मोहरसिंह यादव उम्र 21 साल नि.खजरा थाना खनियाधाना, दीपक पुत्र दुल्हा जू यादव उम्र 23 साल नि.कचनारिया थाना बामौरकलां के अपने बामौरकला स्थित होटल पर आकर फरियादी को धमका कर पैसे मांगने कि रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना बामौरकलां पर अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 119(1), 296ए, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पिछोर प्रशांत शर्मा के दिशा निर्देशन में थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये ततपर्ता से कार्यवाही करते हुये उक्त दिनांक को ही आरोपीगण अंकित पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह यादव उम्र 21 साल नि. खजरा थाना खनियाधाना, ंजीत उर्फ मोहित पुत्र मोहरसिंह यादव उम्र 21 साल नि.खजरा थाना खनियाधाना एवं दीपक पुत्र दुल्हा जू यादव उम्र 23 साल नि.कचनारिया थाना बामौरकलां जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया जाकर शुक्रवार को माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बामौरकलां संजय लोधी, सउनि संदीप कुमार कुजूर, प्र.आर. दिनेश प्रताप सिंह, आर राजकुमार गुर्जर, आर परवेन्द्र रावत, आर. राहुल राठौर ,आर. पकंज साहू की विशेष भूमिका रही।

No comments: