शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध आर्म्स, शराब, जुआ, सट्टा, विस्फोटक सामग्री एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। जिसके पालन में बीती रात्रि में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया एवं पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा एक व्यक्ति के अवैध रूप से देशी 315 बोर का कट्टा रखकर अपराध करने की नीयत से ग्राम खोरघार में यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़े होने की जानकारी प्राप्त हुई।पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिभाग पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में उक्त मुखबिर सूचना पर से थाना प्रभारी सिरसौद की टीम द्वारा ग्राम खोरघार में शिवपुरी- झिरी रोड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर आरोपी दिनेश उर्फ टेडा रावत पुत्र रामस्वरूप रावत उम्र 32 साल निवासी ग्राम ढकरोला थाना सिरसौद शिवपुरी को पकड़ा एवं उसके कब्जे से अबैध रूप से लिये 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा राउंड कीमती 6000 रुपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबोलिया, सउनि जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिनोरिया,वीरेंद्र सिंह,मुकेश इंदौरिया,आरक्षक विक्रम बाथम की अहम भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment