---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 10, 2026

दूरसंचार वाहिनी, आई.टी.बी.पी., में किया गया तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन




हार्टफुलनेस ध्यान केन्द्र के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

शिवपुरी-दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. शिवपुरी में रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के निर्देशन में 8 से 10 अप्रैल तक जवानों के तनाव प्रबंधन हेतु हार्टफुलनेस ध्यान केन्द्र, शिवपुरी (म.प्र.) के सहयोग से तीन दिवसीय ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। हार्टफुलनेस ध्यान केन्द्र, शिवपुरी (म.प्र.) के प्रशिक्षकों द्वारा तीन दिवस के ध्यान शिविर के दौरान जवानों को अपने मन को ध्यान के माध्यम से कैसे शान्त रखा जा सकता है, के बारे में बताया गया एवं मन व हृदय के शुद्धिकरण के गुर सिखाये गये। 

आयोजित शिविर का समापन श्री राजेश चौधरी, सेनानी, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा किया गया तथा शिविर की प्रशंसा करते हुए हिमवीरों को अपने दैनिक जीवन में ध्यान को नियमित रूप से अपनाने हेतु कहा गया। एक सैनिक जीवन अनुशासन और कठिन चुनौतियों से भरा होता है। ऐसे में ध्यान ना केवल तनाव कम करने में सहायक है, बल्कि यह निर्णय लेने की क्षमता और कार्यकुशलता को भी बढाता है। उन्होने जौर दिया कि शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक संतुलन ही एक सम्पूर्ण सैनिक की पहचान है। समापन समारोह के दौरान दोनो संस्थानों की ओर से हार्टफुलनेस ध्यान केन्द्र, शिवपुरी (म.प्र.) से आये प्रशिक्षकों को उनके बहुमुल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा के लिय स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री कालूराम मीना, द्वितीय कमान, दूरसंचार वाहिनी के साथ-साथ दोनो संस्थानों के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित रहे।

No comments: