---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 2, 2026

भूमि हथियाने की नीयत से पिता की बल्दियत बदलने वाले के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर की शिकायत


फरियादी के भाई सहित परिजनों के विरूद्ध की जा रही झूठी शिकायतें, निष्पक्ष जांच की जाकर हो कार्यवाही

शिवपुरी-जिले के पिछोर में जमीन हथियाने की नीयत से एक युवक के द्वारा लगातार जनसुनवाई में फर्जीबार्ड व कूटरचित दस्तावेजों के साथ लगातार शिकायतें की जा रही है इसे लेकर फरियादी व उसके परिजनों के विरूद्ध भी बल्दियत बदलकर भूमि हथियाने की नीयत से यह पूरा कार्य किए जाने की मंशा जाहिर है, ऐसे में फरियादी के द्वारा मय दस्तावेजों के साथ कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच करते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।

जनुसनवाई में पीड़ा दर्ज कराते हुए फरियादी खलक सिह यादव पुत्र स्व. गजराज सिंह यादव निवासी ग्राम रतवास पिछोर जिला शिवपुरी ने बताया कि धनीराम यादव पुत्र भमर सिंह यादव निवासी उज्जैन, म.प्र. के द्वारा फरियादी के पिताजी स्व. श्री गजराज सिंह यादव के स्वामित्व की भूमि को हथियाने की नीयत से सुनियोजित तरीके से षडयंत्र कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराते हुए फरियादी के पिता की बल्दियत के रूप में नाम दर्ज करा लिया गया है जो कि षडयंत्रपूर्वक किया गया फर्जी व धोखाधड़ी युक्त कार्य है। चूंकि फरियादी खलक सिंह के पिताजी द्वारा उनके जीवनकाल में निष्पादित किये गये वसीयतनामा के आधार पर उनके देहांत उपरांत उनके स्वामित्व की चल-अचल संपत्ति वसीयतग्रहीता में मोहन यादव, राहुल यादव पुत्रगण रावराज यादव, विवेक यादव पुत्र श्याम सुंदर यादव, कृष्णा यादव पुत्र खलक सिंह यादव, ध्रवु पुत्र हरतूम सिंह यादव के नाम से शासकीय राजस्व रिकॉर्ड में भूमि अंतरित की जा चुकी है और उक्तानुसार करवाये गये नामांतरण में सभी जीवित परिजनों जिसमें फरियादी की चारों बहिनों विमला बाई, गुलाब बाई, रामदेवी व कौशल्या सहित सभी भाईयों की सहमति प्रदान की गई है और यही नामांतरण पूर्णत: वैधानिक है बाबजूद इसके फरियादी खलक सिंह से ईष्र्या अथवा द्ववेष रखने वाले धनीराम यादव के द्वारा अपने पिता की बल्दियत को फर्जी तरीके से बदलकर फरियादी के पिता का नाम दर्ज कराया गया है जो कि गलत है और इस तरह का कार्य करने वाले के विरूद्ध फरियादी खलक सिंह के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। 

इसके अलावा धनीराम यादव के द्वारा फरियादी खलक सिंह के भाई हरतूम सिंह यादव जो कि राजस्व विभाग में पटवारी है उसके विरूद्ध भी मनमर्जीपूर्वक झूठी शिकायतें कर मानसिक प्रताडऩा दी जा रही है। संबंधित मामले में फरियादी खलक सिंह यादव ने फर्जी शिकायतें करने वाले धनीराम यादव की सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्यवाही की मांग की है क्योंकि इसके पूर्व में भी 24 मार्च को जनसुनवाई में फर्जी शिकायत की गई और उस शिकायत को अमान्य व असंगत मानते हुए वर्तमान शिकायत की जांच हो और फरियादी को न्याय प्रदान किया जावे।

No comments: