शिवपुरी - खेल परिसर स्टेडियम में संपन्न हुई 12 वीं विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी ने पोहरी को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया
जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने बताया 31 मार्च से प्रारम्भ हुयी 12 वी विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को शिवपुरी और पोहरी के बीच खेला गया जिसमे शिवपुरी ब्लॉक ने पोहरी ब्लॉक को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया टॉस पोहरी के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाये जिसमे विक्रांत ने 23 रन सत्यप्रकाश ने 45 रन सुनील तिवारी ने 23 और दीपक ने 15 रन बनाये शिवपुरी कि और से सौरभ चंदेल ने 2, गजेंद्र रावत 2 यादवेन्द्र चौधरी ने 1 विकेट और गिरीश शर्मा ने 2 विकेट लिये जवाबी पारी खेलते हुए शिवपुरी ने निर्धारित लक्ष्य 137 रन 14 ओवर में 3 विकेट पर प्राप्त कर लिया शिवपुरी की ओर से ओमपुरी गोस्वामी नाबाद 51 रन सौरभ चंदेल 32 रन संतोष त्यागी 25 रन नाबाद पोहरी की ओर से गेंदबाजी में सुनील ने 1 और शिवम तिवारी ने 2 विकेट प्राप्त किया मैच के एंपायर अजय बाथम और अभिषेक श्रीवास्तव एवं स्कोरर फिरोज खान रहे
टीम के विजय होने पर श्री विवेक श्रीवास्तव (जिला शिक्षा अधिकारी ) श्री राजाबाबू आर्य, महेंद्र सिंह तोमर, बसंत शर्मा, विवेक वर्धन शर्मा अनिल मलवरिया , राजीव श्रीवास्तव, पुष्पा मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप रघुवंशी, संजीव पांडे,मनोज गुप्ता, इंद्रजीत सिंह पाल,नूर मोहम्मद, बृजेश जैन,चंद्रकुमार कुशवाहा, विनय रावत दीपक मांझी,रेखा शर्मा, कल्पना सोनी, दुर्गा वर्मा, अनीता राठौर, अर्चना माझी,आशीष जाटव, आदि लोगों ने टीम के शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी

No comments:
Post a Comment