रहवासियों को अतिक्रामक मानते हुए थमाए जा रहे नोटिस, रहवासी डर और भय के माहौल मेंशिवपुरी- नगर परिषद नरवर की मनमानी का दंश इन दिनों नगर परिषद के ही वार्ड क्रं.7 में रहने वाले कई परिवार झेल रहे है, वर्ष 1998 में राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत से लाभार्थी यह परिवार अपने परिवार के साथ यहां निवासरत है और नगर परिषद बदरवास के द्वारा अपनी हठधर्मिता को दिखाते हुए इन रहवासियों को यहां इस भूमि को अतिक्रमण युक्त मानते हुए नोटिस थमाए जा रहे है जबकि इन रहवासियों का कहना है कि जिस अंबेडकर पार्क की बात नगर परिषद कह रही है वह पार्क तो यहां बना हुआ है और उसकी बाउण्ड्री भी हो रही है बाबजूद इसके एक के बाद एक वर्ष 2015 से इन रहवासियों को बार-बार इस भूमि को अतिक्रमण मानते हुए नोटिस थमाए जा रहे है और इससे यहां के रहवासी डर और भय के माहौल में जीने को मजबूतर है।
सीएमओ से जब चर्चा की गई तो उन्होंने भी कहा कि यह मामला लंबे समय से चल रहा है और इस भूमि को वह भी अतिक्रमण के रूप में मानते है लेकिन इन्हीं रहवासियों के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा भी कलेक्टर रविन्द्र चौधरी को 28 जून 2024 को पत्र व्यवहार करते हुए यहां सरस्वती बाई ग्राम बदरवास निवासी वार्ड क्रं.7 को यहां रहवासी माना और इन्हें पट्टा प्रदाय किए जाकर कुटीर दिलाने के निर्देश दिए है। यहां के रहवासियों ने जिला प्रशासन से उक्त भूमि की निष्पक्ष जांच करते हुए पट्टे की भूमि पर निजी स्वामित्व प्रदान करने की मांग की है।
इन रहवासियों को माना अतिक्रमण
नगर परिषद बदरवास के वार्ड क्रं.7 में रहने वाले राजीव गांधी आश्रय योजना के लाभार्थी सुंदर लाल पुत्र अलमा केवट, कमल सिंह पुत्र गोधा केवट, रामकली पत्नि गोधा केवट, दीपक पुत्र नवल सिंह केवट, मुन्ना लाल पाल पुत्र भंवर सिंह, जगदीश पुत्र शंकर लाल, राजेश पुत्र शंकर केवट, हरी सिंह पुत्र रामवली केवट निवासी वार्ड नं.07 बदरवास, जिला शिवपुरी है जो बदरवास तहसील के इस वार्ड में भूमि सर्वे क्रं.620 में भूखण्ड क्रं.231,232,सर्वे नं.686 में गणेशराम केवट सहित करीब 20 ऐसे परिवार है जो अपने परिजनों के साथ यहां वर्ष 1998 से शासन की राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत रह रहे है और इस स्थान के पट्टे भी सभी रहवासियों के पास है और कई परिवारों ने यहां कुटीर योजना से लाभ लेकर अपने भवन निर्माण भी करा लिए है, इसके अलावा कुछ परिवारों के पट्टे की भूमि पर कुटीर स्वीकृत कराते समय पट्टे की मूल प्रति नगर परिषद बदरवास द्वारा अपने पास रख लिए गए है और कुछ हितग्राहियों के पट्टे उनके पास मौजूद भी है। एसेे में सभी रहवासियों को यहां नगर परिषद बदरवास के द्वारा 25 मार्च और 2 अप्रैल को नोटिस जारी कर उक्त भूमि को अतिक्रमण मानकर रहवासियों को यहां से बेदखल करने की मंशा है जिससे रहवासी परेशान है।

इनका कहना है-
यह मामला लंबे समय से चल रहा है नगर परिषद इस भूमि को अतिक्रमण मानती है इसलिए नोटिस जारी किए गए है, आगे मामले को और दिखवा लेंगें।
मुकेश सिरोठिया
सीएमओ, नगर परिषद, बदरवास, जिला शिवपुरी

No comments:
Post a Comment