-भविष्य से भेंट कार्यक्रम के दौरान आनलाइन ऐप पर मानीटरिंग का लक्ष्य, शिवपुरी से पोहरी तक के स्कूलों का लिया जायजाशिवपुरी। 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है और इसके लिए पहले ही दिन से स्कूलों में अध्यापन सुनिश्चित करने के लिए पुस्तक वितरण सहित अन्य तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई थीं। स्कूलों में जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रशासनिक व शिक्षा विभागीय अधिकारियों को मेंटरिंग के तहत स्कूल पहुंचकर एप के जरिए निरीक्षण को आन लाइन करने का लक्ष्य दिया गया है।
इसी क्रम में जिला शिक्षा केंद्र के सहायक परियोजना समंव्यक उमेश करारे ने शिवपुरी विकासखंड से लेकर पोहरी विकासखंड के दूरस्थ स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश स्कूलों में तो शिक्षक उपस्थित मिले और कर्तव्य निष्ठा के साथ अध्यापन करा रहे थे, लेकिन कुछ स्कूल ऐसे भी थे, जहां नए सत्र में भी काम चोरी का सिलसिला जारी नजर आया। एपीसी ने कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों की सराहना की तो वहीं जिन स्कूलों में शिक्षक नदारद मिले या फिर वहां ताले लटके थे, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, इसके बाद कठोर कार्रवाई प्रस्तावित होगी।
बालापुर व गहलौनी में ताले,तो पतारा में पांच मिले गैरहाजिर
एपीसी करारे ने शिवपुरी विकासखंड के कई स्कूलों का जायजा लिया। इस दौरान शासकीय मावि पतारा पर पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं बिना सूचना के गैरहाजिर मिले तो वहीं मावि नयागांव में दो शिक्षक नदारद थे। इधर एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गहलौनी शिवपुरी, प्रावि आबादपुर पोहरी, एकीकृत मावि बालापुर में ताले लटके मिले। हालांकि प्रावि आनंदपुरा, प्रावि सेंवढ़ा, प्रावि व मावि गोपालपुर व पोहरी का प्रावि जाफरपुर विधिवत संचालित मिला। यहां निर्देशानुसार एपीसी द्वारा ऐप के माध्यम से निरीक्षण को आन लाइन किया गया। इन स्कूलों में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

इनका कहना है
-भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पोहरी व शिवपुरी विकासखंड के अधिकांश स्कूल विधिवत संचालित मिले, लेकिन कुछ स्कूलों में लापरवाही सामने आई है। संबंधितों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
उमेश करारे
सहायक परियोजना समंव्यक
जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी

No comments:
Post a Comment