---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, April 28, 2026

खाटू श्याम के दरबार जाएगी शिवपुरी की श्याम अमृत यात्रा, तैयारियां जोरों पर


शिवपुरी
। धर्म और आस्था की नगरी शिवपुरी में इन दिनों भक्ति का माहौल चरम पर है। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों के साथ एक बार फिर शिवपुरी के श्याम भक्तों का जत्था बाबा के दरबार खाटू धाम के लिए प्रस्थान करने जा रहा है। श्री बाबा श्याम सेवा समिति शिवपुरी द्वारा आयोजित इस विशेष श्याम अमृत यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह और श्रद्धा देखी जा रही है।

22 मई को राजेश्वरी मंदिर से होगा मंगल प्रस्थान
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज शर्मा (ऐचवाड़ा) ने बताया कि यह पवित्र यात्रा 22 मई 2026, शुक्रवार को शाम 8 बजे स्थानीय राजेश्वरी मंदिर से रवाना होगी। प्रस्थान से पूर्व मंदिर परिसर में बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति ने आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस बसों (आना-जाना) का प्रबंध किया है।

खाटू धाम में सजेगा बाबा का दरबार, होगा भव्य भंडारा

यात्रा के अगले पड़ाव में 23 मई, शनिवार को खाटू धाम स्थित गाडयि़ा धर्मशाला में भव्य आयोजन होंगे। यहाँ बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार कर भजन संकीर्तन किया जाएगा, जिसमें शिवपुरी के भक्त भक्ति रस में गोते लगाएंगे। समिति द्वारा यहाँ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने एवं होटल की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क रखी गई है, ताकि भक्त बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सकें।

प्रबंधन और सेवा में जुटी टीम

यात्रा को सफल बनाने के लिए समिति के जिला अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, जिला सचिव अभिषेक खेमरिया, महिला जिला अध्यक्ष प्रज्ञा दीपक गुप्ता और शहर अध्यक्ष सीमा कुशवाह दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।

No comments: