आरोपियों से चोरी की मोटर साईकिल एवं मन्दिर से चुराये मुकुट व कठला बरामद
शिवपुरी- पुलिस थाना पिछोर में बीते रोज फरियादी राजाराम दास पुत्र धरमदास लोधी उम्र 72 साल निवासी श्रीनगर ने शिकायत दर्ज कराई कि नयाचौराह पर हनुमान जी मंदिर से बीती 18-19.01.26 की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चैनल का ताला तोडकर मंदिर के अंदर से हनुमान जी का चांदी का मुकुट, गले का कठला चोरी कर लिया है। इस रिपोर्ट पर से अप. क्र. 228/26 धारा 331(4),305 (स्र) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, वही एक और फरियादी प्रदीप कुमार पुत्र गनेश राम मांझी उम्र 57 साल निवासी जेल परिसर पिछोर ने रिपोर्ट की कि दिनांक 09.05.26 की मध्य रात्रि में शासकीय आवास के सामने से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटर साईकिल होन्डा ड्रीम योगा एमपी 33 एम.एफ 7496 को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की थी, उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 224/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इन दोनों ही प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना पिछोर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई और एक टीम गठित कर चोरों की पतारसी की गईै जिसमें आरोपीयो की तलाश करते हुए शनिवार की दोपहर मुखबिर व्दारा सूचना मिली की जेल परिसर से मोटरसाईकिल चोरी करने वाला चोर गल्ला मण्डी पिछोर में बैठा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के रवाना होकर गल्ला मण्डी पिछोर पहुंचा तो मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने के प्रयास किया जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा पूछताछ की तो उसने अपने नाम कल्ला उर्फ मनोज पुत्र मदन लोधी उम्र 24 साल निवासी बमेरा थाना भौंती का होना बताया, घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जेल परिसर पिछोर से एक मोटरसाईकिल चोरी करने का अपराध स्वीकार किया गया एवं जिसे थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा एक मोटरसाईकिल ग्राम महोबा थाना भौंती से एवं अपने साथी हरीराम पुत्र मथुराप्रसाद लोधी उम्र 37 साल निवासी गणेशखेड़ा थाना भौंती के साथ मिलकर नया चौराहा मंदिर से चांदी का मुकुट व कठला की चोरी करना स्वीकार किया बाद आरोपी हरीराम लोधी की तलाश करने पर बाचरौन चौराहा पर मिला जिसे गिरफ्तार कर आरोपी हरीराम लोधी से मंदिर से चोरी गया मशरूका चांदी का मुकुट व कठला जप्त किया गया। दोनो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, सउनि कमल सिंह बंजारा, सउनि अरविंद सगर, सउनि परमाल सिंह, आर. धर्मेन्द्र लोधी, आर. बचान सिंह तोमर, आर. प्रदीप नरवरिया, आर हाकिम वर्मा शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment