देश भर में 180 से अधिक जगह पर एक साथ हुआ आयोजनशिवपुरी- जैन समाज की सबसे अग्रणी एवं प्रशासनिक तैयारियों में सबसे अग्रणी माने जानी बाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था जैन इंडिया ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन का जीतो जॉब फेयर का पहली बार जिला मुख्यालय शिवपुरी में स्थानीय न्यू ब्लॉक स्थित जैन ट्रेडर्स पर आयोजन किया गया जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक प्रतिभागियों ने अपने ऑनलाइन फॉर्म के साथ इंटरव्यू दिए। इसके साथ ही भविष्य में भी होने वाले जीतो जॉब फेयर से जुडऩे का आह्वान सभी जैन समाज के युवक युवतियों शामिल होकर अपना भविष्य बनाने की अपील जैन टे्रडर्स शिवपुरी के द्वारा की गई।
जैन ट्रेडर्स संचालक अभय कोचेटा, सहयोगी अनूप जैन, संजीव जैन एवं राहुल जैन ने इस जीतो जॉब फेयर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश भर के विभिन्न शहरों एवं क्षेत्रों में रोजगार एवं केरियर के अवसरों को अधिक प्रभावी रूप से समाज जन तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय शिवपुरी पर प्रथम बार यह आयोजन किया गया, इस फेयर में जैन समाज से जुड़े हुए रोजगार की तलाश में संघर्षरत बेरोजगार युवाओं व युवतियों के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपना शैक्षणिक बायोडाटा पोर्टल पर अंकित कराने को लेकर प्रेरित किया गया जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक युवक-युवतियों ने अपने फार्म दाखिल किए और निर्धारित समय में अपने रोजगार हेतु इंटरव्यू भी दिए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं, नौकरी चाहने वालों ओर उद्योग जगत के बीच एक साझा मंच प्रदान करना रहा, ताकि स्थानीय स्तर पर समाज एवं शहर के प्रतिभाशाली युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों से जुडऩे का अवसर प्रदान हो सके। जीतो जॉब फेयर के इस आयोजन में अभय कोचेटा, सहयोगी अनूप जैन, संजीव जैन एवं राहुल जैन सहित अन्य सभी सहयोगीगण ऑनलाईन जुड़े रहे और अन्य युवाओं व युवतियों को इस अभियान से जोडऩे की अनूठी पहल की।


No comments:
Post a Comment