गुना-अशोकनगर-ईसागढ़ सहित शिवपुरी अधिवक्ता संघ ने दिया अपना समर्थन, सहयोग का दिया आश्वासनशिवपुरी- बार एसोसिएशन में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश स्टेट बार में जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता पंकज आहूजा के द्वारा मध्यप्रदेश स्टेट बार का चुनाव लड़ा जा रहा है जहां प्रत्याशी के रूप में गत दिवस एड.पंकज आहूजा के द्वारा अपने शिवपुरी के अभिभाषकों के साथ न्यायालय परिसर में आत्मीय संवाद किया गया और सभी अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान एड.पंकज आहूजा के द्वारा ना केवल शिवपुरी बार एसोसिएशन बल्कि गुना और अशोकनगर सहित ईसागढ़ में भी अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर जनसमर्थन हासिल किया गया और सभी अधिवक्ताओं ने पंकज को मप्र स्टेट बार में अपना मत प्रदान करने पर सहमति प्रदान की गई। यहां बताना होगा कि मप्र स्टेट बार का यह चुनाव आगामी 12 मई 2026 को होने जा रहा है जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए एड.पंकज आहूजा प्रयासरत है जिनके द्वारा लगातार संपूर्ण प्रदेश भर में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर जनसमर्थन हासिल किया जा रहा है। एड. पंकज आहूजा के द्वारा लगातार अपने संपर्कों के माध्यम से अधिवक्ताओं को प्रदेश में बार एसोसिएशन को नेतृत्व प्रदान करने के लिए समर्थन हासिल किया जा रहा है। इसके अलावा वह जिले और संभाग में भी अधिवक्ताओं से लगातार पंकज संपर्क बनाने में लगे हुए है और वह प्रदेश में अपने आपको स्थापित करने के लिए सतत कार्यरत बने हुए है और आगे भी बने रहेंगें।
बता दें कि शिवपुरी जिले से एक मात्र अधिवक्ता के रूप में एड.पंकज आहूजा स्टेट बार काउंसिल के लिए प्रबल दावेदार है और उन्हेांनेे विश्वास जताया है कि सभी अभिभाषक साथियों का स्नेह-सहयोग उन्हें प्राप्त होगा और वह शिवपुरी का प्रतिनिधित्व मप्र बार एसोसिएशन में करेंगें, इसके लिए एड.पंकज ने सभी अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 12 मई को होने वाली मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान भी किया है।

No comments:
Post a Comment