---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 6, 2026

गुजरात में किया शिवपुरी का नाम रोशन, कराटे चैंपियन में क्रीवी दुबे ने जीता ब्रांज मैडल


शिवपुरी
- शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस फोटोग्राफर बृज दुबे एवं अशोक दुबे की होनहार नातिन क्रिवी दुबे ने कराटे चैंपियनशिप गुजरात में रोशन किया है और गुजरात प्रदेश के बड़ोदरा शहर में चौथी सिकोकोई कराटे प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर अंचल शिवपुरी का झंडा फहराया है। क्रिवी की इस सफलता पर उनके माता पिता श्रीमती प्राची-अर्पित दुबे एवं दादा ब्रज दुबे व अशोक दुबे सहित नगर वासियों ने बधाईयां दी है। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों ने भी भाग लिया जिसमें भव्या पंडित ने काटा करुमेटे में स्वर्ण पदक, राघिका ब्रह्मभट्ट को कराटाकुमेटा में स्वर्ण पदक, आहना सिंधे कुमेटा में स्वर्ण पदक, वाणया मारु ने कुमेटा में स्वर्ण पदक एवं क्रीवी दुबे ने कराटे क्रुमेटा चैंपियनशिप में ब्राज मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक कराटे वीरों ने भाग लिया था।

No comments: