जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जिला प्रभारी देवेन्द्र शर्मा व विधानसभा प्रभारी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासाशिवपुरी- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी हमेशा से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है और वर्तमान हालातों में जब किसान फसल विक्रय सहित तमाम समस्याओं से जूझ रहा है तब भी मप्र सरकार की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के द्वारा किसानों को ना-ना प्रकार से परेशान किया जा रहा है, जबकि किसानों की ऋण माफी का सर्वप्रथम कार्य तत्काल मप्र कांग्रेस सरकार ने ही किया है, किसानों की इन्हीं समस्याओं और मध्यप्रदेश सरकार की निरंकुश और तानाशाह रूपी किसान विरोधी भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे किसानों के उत्पीडऩ को मप्र कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और यही कारण है कि किसानों के अधिकारों को लेकर जिला कांग्रेस शिवपुरी के तत्वाधान में स्थानीय एबी रोड़ स्थित पड़ौरा पटेल चौक पर चक्काजाम कर हजारों की संख्या में मौजूद किसान सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेगें और किसानों के उत्पीडऩ के खिलाफ एक आन्दोलन गुरूवार 07 मई को करने जा रही है जहां प्रात: 11 बजे से दोप.2 बजे और अधिक समय तक कृषक समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम जारी रहेगा। यह कहना है जिला कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र शर्मा का जो स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय गुना वायपास पर आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से कांग्रेस के कृषक समस्याओं को लेकर आयोजित चक्काजाम के बारे जानकारी प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर जिला प्रभारी देवेन्द्र शर्मा सहित शिवपुरी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र नाती एवं कोलारस विधानसभा प्रभारी अंशु शुक्ला, मोहित अग्रवाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी, निर्वाचन प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, साहबसिंह कुशवाह नगर अध्यक्ष, विजय चौकसे की उपस्थिति रही जिन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
जिला कांग्रेस मोहित अग्रवाल का आह्वा 5 हजार किसान चक्काजाम में होंगें शामिल
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर शिवपुरी जिले सहित श्योपुर व अन्य आसपास से करीब 5 हजार की संख्या में कांग्रेसजन कृषक समस्याओं को लेकर आयोजित चक्काजाम में भाग लेंगें। इस दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की वर्तमान सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी में अव्यवस्था, स्लॉट बुकिंग में अनियमितताएं तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य न मिलना, सरकार की विफल नीतियों का परिणाम है, आज प्रदेश का अन्नदाता परेशान और चिंतित है, लेकिन सरकार उसकी पीड़ा को समझने में पूरी तरह असफल रही है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसान भाइयों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

No comments:
Post a Comment