---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 6, 2026

जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन शाखा शिवपुरी ने मनाया स्थापना दिवस


जीव दया कार्यक्रम में पक्षियों को पानी पीने के लिए रखे वीर सावरकर पार्क में सकोरे

शिवपुरी- जीव दया के रूप में समाजसेवी संस्था जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन शाखा शिवपुरी के द्वारा संस्था के स्थापना दिवस पर स्थानीय वीर सावरकर पार्क में पहुंचकर यहां बेजुबन पक्षियों को पानी पीने के लिए सकोरे रखे गए और सभी ने इनमें दाना-पानी की व्यवस्था कर जीव दया का अनुकरणीय कार्य कर स्थापना दिवस मनाया।

जानकारी देते हुए जैन मिलन अध्यक्ष अतिवीर नरेंद्र जैन वीरां रजनी जैन व मंत्री वीर पलाश जैन वीरां मेघवर्षा जैन एवं कोषाध्यक्ष
 वीर पवनेश जैन वीरांगना रेणू जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि गत दिवस जैन मिलन व महिला जैन मिलन परिवार शिवपुरी के द्वारा संस्था का स्थापना दिवस धार्मिक कार्यक्रम एवं सेवा कार्य करते हुए मनाया गया। यहां सर्वप्रथम स्थानीय श्री छत्री जैन मंदिर शिवपुरी में श्री भक्तामर पाठ 48 दीपों से महाअर्चना की गई एवं इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी आयोजित हुआ, शाखा की नवीन कार्यकारिणी को शपथ राष्ट्रीय संयोजक वीर मुकेश जैन खरई द्वारा दिलाई गई एवं पूर्व शाखा अध्यक्ष व मंत्रियों का सम्मान भी किया गया, जिसमें सभी वीर वीरांगनाओ द्वारा संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्रियों का सम्मान करते हुए उपहार प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्री जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीवान प्रकाश चंद्र उपस्थिति रहे, जिनका स्वागत पूर्व उपाध्यक्ष अतिवीर भानु प्रकाश जैन ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर देवेन्द्र जैन खतौरा एवं राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर मुकेश जैन पत्रकार सहित अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर राजेंद्र मगरोनी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर दीपक जैन कोलारस उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी अति वीर सतीश पंचरत्न, संयोजक वीरांगना ज्योति जैन संयोजका, अति वीर अशोक जैन मार्बल चेयरमैन, वीर मनोज जैन सह चेयरमैन अध्यक्ष सहित सभी वीर वीरांगनाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को शोभायमान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सह चेयरमैन वीर अल्पेश जैन ने किया। कार्यक्रम उपरांत प्रभावना वितरण की गई।

No comments: