जैन समाज शिवपुरी ने की भव्य शोभायात्रा की तैयारियाँ प्रारंभशिवपुरी- विश्व जैन संगठन के द्वारा इस बार पुन: दिल्ली से गिरनार जी तक के लिए 5100 किलोमीटर की भव्य गिरनार जी धर्म यात्रा 25 जून को दिल्ली से प्रारंभ की जा रही है जो कि ग्वालियर संभाग में 2 जुलाई की सुबह भिंड से मप्र में प्रवेश करेगी। 2 जुलाई की शाम मुरैना,3 जुलाई को सुबह ग्वालियर और 3 जुलाई की शाम को शिवपुरी में प्रवेश करेगी, श्री गिरनार जी धर्म यात्रा का शिवपुरी में सकल जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालकर स्वागत किया जाएगा। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के द्वारा भी विश्व जैन संगठन द्वारा आयोजित श्री गिरनार जी धर्म यात्रा के साथ अबकी बार जैन समाज से भी एक लाख साधर्मीजनों को 20 जुलाई को गिरनार जी पहुंचने के लिए प्रेरणा दी जा रही है।
राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शिवपुरी के संरक्षक चंद्रसेन जैन,संघनायक हरिओम जैन एवं गिरनार जी यात्रा के सह संवाहक म प्र महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के मुख्य आतिथ्य में श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी शिवपुरी में सकल जैन समाज एवं शिवपुरी के समस्त जैन संगठनों की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे साथ ही राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अभिषेक जैन एवं कोऑर्डिनेटर अंचल जैन ललितपुर भी इस मीटिंग में उपस्थित थे।
इस अवसर पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि इस बार पुन: 25 जून को दिल्ली से श्री गिरनार जी तक के लिए श्री गिरनार धर्म यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है जो हरियाणा, राजस्थान,उत्तर प्रदेश, होकर के 2 जुलाई को सुबह भिंड नगर में प्रवेश करेगी यहां पर गिरनार जी धर्म यात्रा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत 2 जुलाई की शाम को मुरैना में गिरनार जी धर्म यात्रा निकाली जाएगी। 3 जुलाई की सुबह ग्वालियर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी और 3 जुलाई की शाम को ही शिवपुरी में श्री गिरनार जी धर्म यात्रा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 4 जुलाई को सुबह गुना में और 4 जुलाई की शाम को अशोकनगर में भी गिरनार जी धर्म यात्रा निकल जाएगी। इसके उपरांत यह गिरनार जी धर्म यात्रा ललितपुर उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान कर जाएगी।

No comments:
Post a Comment