---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 2, 2026

भीषण गर्मी में राहगीरों का सहारा बना जय श्री राम ग्रुप, परहितवाद सेवा संघ




नौतपे में रोज़ 9 दिनों तक किया गया विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थों वितरण, स्वच्छता का रखा विशेष ख्याल

शिवपुरी। एक तरफ जहाँ शिवपुरी में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट गहराया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ परहितवाद सेवा संघ मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। नौतपा के इस झुलसा देने वाले मौसम में राहगीरों के गले तर करने के लिए जय श्री राम ग्रुप एवं परहितवाद सेवा संघ के सदस्यों जिसमें संरक्षक ग्राम पंचायत भटनावर सरपंच संजय अवस्थी के साथ पूरी टीम के द्वारा नौतपा मे लगातार 25 मई से 9 दिनों तक प्रतिदिन वीर सावरकर मार्केट के नीचे विभिन्न प्रकार के ठंडे पेय पदार्थों का वितरण किया गया है। जिसका नौतपा के अंतिम दिन मंगलवार को केरी के पना वितरण कर भव्य रूप से समापन किया गया। इस दौरान शीतल पेय पदार्थ वितरण के समय स्वच्छता का भी विशेष ख्याल रखा गया जिसमें रोड़ पर पड़े खाली ग्लास व गंदगी को भी मौके पर साफ किया गया और स्वच्छ माहौल निर्मित कर अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रुप संरक्षक संजय अवस्थी एवं उनकी टीम द्वारा शुरू की गई थीं यह सेवा कार्य
बताना होगा कि स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए इस भीषण गर्मी में पेय पदार्थों का वितरण करना किसी वरदान से कम नहीं है। नौतपा 25 मई से लगातार चल रही सेवा कार्य के तहत मंगलवार को केरी के पना का वितरण किया गया। जिसमें 9 दिनों तक लोगों ने भरपूर आनंद लिया और सेवा कार्य मे लगे लोगों की प्रशंसा करते हुए नजर आए। कड़कड़ाती धूप में सफर कर रहे लोगों को जब यह 9 दिनों तक ठंडे और स्वादिष्ट पेय पदार्थ मिले जिसमें लस्सी, नींबू पानी, छाछ, मेंगो शेक, जलजीरा, रायचंदखेरी के खरबूजा की लस्सी, दही की लस्सी, केरी का पना एवं कई अलग-अलग पेय पदार्थों का वितरण किया गया तो राहगीरों के चेहरों पर सुकून साफ देखा जा रहा था। 9 दिवसीय सेवा कार्य वीर सावरकर मार्केट के नीचे टेंट लगाकर किया गया, जय श्री राम एवं परहितवाद सेवा संघ के संरक्षक सरपंच संजय अवस्थी एवं सभी सदस्यों ने भरपूर सहयोग और सेवा कार्य मे टीम भावना से अपना कार्य किया।

शहर से लेकर जिले भर में हर तरफ हो रही है सराहनीय कार्य की प्रशंसा
इस भीषण तपिश और जल संकट के दौर में नि:स्वार्थ भाव से राहगीरों की प्यास बुझाने के इस पुनीत कार्य की शहर से लेकर जिलेभर में हर कोई खुलकर प्रशंसा कर रहा है। जय श्री राम ग्रुप एवं परहितवाद सेवा संघ के संरक्षक संजय अवस्थी और उनकी पूरी टीम के इस जज्बे को नागरिकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

No comments: