शिवपुरी-खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत तात्या टोपे स्टेडियम पर संचालित क्रिकेट प्रतियोगिता 7 ए साइड प्रतियोगिता में शीतला टाइगर फाइनल में जबकि पटेल एंड संस टीम सेमीफाइनल में पहुंची। यहां क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत सेवन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दो मैच खेले गए पहला मैच शीतला टाइगर्स और देवराज एकादश के बीच खेला गया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शीतला टाइगर्स ने महेंद्र के 23 गेंद में 67 रनों की बदौलत निर्धारित ओवर में 116 रन बनाए शीतला टाइगर्स के 116 रनों के जवाब में देवराज एकादश की टीम की और से शिवां बाथम ने 8 रनों का योगदान दिया, शेष बल्लेबाज सस्ते में आउट हुए और टीम कल 25 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में महेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच पटेल एंड संस एवं माधव चीता टीम के बीच खेला गया। इस मैच में माधव चीता की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 63 रन बनाए जिसमें तेजस मलिक ने सर्वाधिक 34 रनों का योगदान दिया शेष बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए पटेल एंड संस की ओर से नवधा मिश्रा ने दो और पायल तोमर ने एक विकेट लिया।
माधव चीता के दो बल्लेबाज रन आउट हुए, माधव जीता टीम के 63 रनों का पीछा करते हुए पटेल एंड संस की ओर से पवित्रा लोधी ने 18 और नवधा मिश्रा के 17 रन नॉट आउट की बदौलत 8 बाल शेष रहते जीत के लिए आवश्यक 64 रन बनाकर मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के प्रारंभ में बेटियों की टीम पटेल एंड सन के प्रायोजक भूपेंद्र सिंह रावत ने उपस्थित होकर दोनों इन टीमों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराया जाकर मैच प्रारंभ कराया। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच 17 रन बनाने और दो विकेट लेने पर नवधा मिश्रा को प्रदान किया गया।

No comments:
Post a Comment