पेयजल व्यवस्था एवं नगरीय निकायों के कार्यों की हुई समीक्षा, बैठक में दिए सख्त निर्देशशिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ को वर्षा पूर्व सभी नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। यदि कहीं अतिक्रमण है, तो अतिक्रमण हटाया जाए। कहीं भी कोई नया निर्माण अतिक्रमण करके ना किया जाए। सभी सीएमओ यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों के अध्यक्षों एवं समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगरीय निकायों में पेयजल की स्थिति, जल गंगा संवर्धन अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अमृत 2.0 और मानसून की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
गुणवत्ता और भौतिक सत्यापन
कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देशित किया कि निकाय स्तर पर होने वाले समस्त विकास कार्यों का अधिकारी स्वयं भौतिक सत्यापन करें। कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करना सीएमओ की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि नगरीय सीमा के अंतर्गत स्थित सभी जर्जर भवनों का तत्काल चिन्हांकन किया जाए। ऐसी इमारतों को चिन्हित कर उन्हें हटाने या सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सुगम यातायात के लिए नगरपालिका और यातायात पुलिस आपसी समन्वय के साथ काम करें। इसके साथ ही, शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए नगरपालिका को तत्काल टोइंग वाहन क्रय करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:
Post a Comment