दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति किया जा रहा आयोजन, पटेल एण्ड संस व नेल्सन एकादमी ने जीते अपने मुकाबलेशिवपुरी- क्रिकेट की प्रतिभाओंको निखारने के लिए बीते 44 वर्षों से वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा शहर के पोलोग्राउण्ड मैदान में नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है और इन्हीं क्रिकेटरों की टीम बनाकर आईपीएल की तर्ज पर शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग टीम बनाकर प्रतिभाओं के प्रदर्शन को बाहर निकलने के लिए दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति को संजोते हुए टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आईपीएल की तर्ज पर शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू, पटेल एण्ड संस के संचालक यशपाल रावत-भूपेन्द्र रावत (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती)भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा मौजूद रहे। इन सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर प्रतियोगिता के संरक्षक व आयोजक वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा स्वागत किया गया।
यहां अतिथियों ने सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और दिवंगत क्रिकेटरों को याद करते हुए उनकी स्मृतियों को इन नन्हें-मुन्ने खिलाडिय़ों के बीच स्मरण किया गया, साथ ही सभी खिलाडिय़ों को अनुशासित खेल, बेहतर खिलाड़ी और क्रिकेट की बारीकियां सीखने को लेकर अपने प्रेरक उद्बोधन भी इन खिलाडिय़ों को दिया गया। वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा छोटे खां क्रिकेटमी के तत्वाधान में आईपीएल की तर्ज पर शिवपुरी प्रीमियर लीग(एसपीएल) की इस प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही है जिसकी शुरूआत में पहला मैच पटेल एण्ड संस ने अपनी ही एक टीम को पराजित कर पहला मैच जीता, जिसमें पहली पटेल एण्ड संस ने 60 रन बनाए जबकि दूसरी टीम 50 पर पराजित हुई, दूसरा मैच नेल्सन एकादश एवं वेद रॉयल चंैपियन के बीच हुआ जिसमें पहले खेलते हुए वेद रॉयल ने 10 ओवरों 50 रन बनाए, जबकि इसके जबाब में नेल्सन एकादश ने अपने दो विकेट के नुकसान पर तेज खेलते हुए 5 ओवरों में जीत दर्ज की।
दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति आयोजित शिवपुरी प्रीमियर लीग(एसपीएल)यह प्रतियोगिता 20 जून तक चलेगी जिसमें प्रतिदिन रंगीन डे्रस मे सफेद लैदर बॉल के साथ तीन मैच खेले जाऐंगें, 15 वर्ष तक की आयु के क्रिकेट खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नजर आऐंगें जिनमें से उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने का कार्य छोटे खां क्रिकेट अकादमी के द्वारा किया जाएगा। प्रतियेगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के इस आयोजन में सभी पुरूस्कार भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू के द्वारा जबकि खिलाडिय़ों के लिए रंगीन डे्रस पटेल एण्ड संस के संचालक यशपाल रावत-भूपेन्द्र रावत (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती)के द्वारा वहीं सभी नौनिहाल क्रिकेटरों के लिए स्वल्पाहार एवं जल व्यवस्था भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा के द्वारा की गई है।


No comments:
Post a Comment