---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 2, 2026

खेल और संविधान का संगम : खेल परिसर में खिलाडिय़ों के लिए विधिक जागरूकता सत्र आयोजित


शिवपुरी।
जिला खेल परिसर में मंगलवार को वॉलीबॉल कोच अज़हर खान के संयोजन में शहीदों के बलिदान से संविधान के सम्मान तक विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा खिलाडिय़ों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में चीफ एलएडीसी आलोक श्रीवास्तव, पवन कुमार चंदेल और जिला खेल अधिकारी के.के. खरे मौजूद रहे। वक्ताओं ने जोर दिया कि अनुशासन और विधिक ज्ञान ही एक खिलाड़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाता है। इस दौरान सामाजिक जागरूकता के लिए पत्रकार सोहेल खान का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एसएएफ बटालियन की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी अफज़ल खान, सी.बी. पांडेय सहित अनेक युवा प्रतिभाएं उपस्थित रहीं।

No comments: