---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 2, 2026

अवैध खनिज भंडारण पर बड़ी कार्यवाही : 555 घनमीटर एम-सैंड एवं 1444 घनमीटर गिट्टी जप्त, मशीनरी और वाहन भी जब्त


अवैध परिवहन के प्रकरणों में 8.61 लाख रुपये की अर्थदंड राशि वसूली

शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वन, राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनिज विभाग के समन्वय से गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में गत दिवस अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोलारस के नेतृत्व में तहसीलदार कोलारस एवं खनिज निरीक्षक द्वारा ग्राम पड़ोरा, तहसील कोलारस स्थित सर्वे क्रमांक 681/1 रकबा 0.390 हेक्टेयर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थल पर खनिज गिट्टी एवं एम-सैंड का भंडारण पाया गया। जांच के समय संबंधित व्यक्तियों द्वारा खनिज भंडारण से संबंधित कोई वैध अनुमति अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

बड़ी मात्रा में खनिज एवं मशीनरी जप्त
जांच के दौरान लगभग 555 घनमीटर एम-सैंड तथा 1444 घनमीटर गिट्टी अवैध रूप से भंडारित पाई गई। मौके पर पंचनामा एवं जप्ती की कार्रवाई करते हुए उक्त खनिज सामग्री को जप्त किया गया। साथ ही भंडारण में उपयोग की जा रही एक जेसीबी मशीन, एक डम्पर एवं दो फिलोरी (मिक्सर मशीन) भी जप्त कर पुलिस थाना कोलारस की अभिरक्षा में ख?ी कराई गई हैं।

प्रकरण न्यायालय कलेक्टर को प्रेषित
संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार अर्थदंड प्रस्तावित करते हुए प्रकरण न्यायालय कलेक्टर को प्रेषित किया गया है।

अवैध परिवहन पर भी सख्त कार्रवाई
खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के 06 प्रकरणों में जप्त 06 डम्पर एवं हाईवा वाहनों के मालिकों पर अधिकतम अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। इस कार्रवाई के तहत कुल 8 लाख 61 हजार 376 रुपये की राशि शासन हित में जमा कराई गई है।

No comments: