पहले फेज में कोर्ट रोड को आदर्श रोड बनाने की कवायद शुरू, यातायात पुलिस द्वारा बनाई गई कार्ययोजनाशिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में शहर के सबसे व्यस्ततम मुख्य मार्ग कोर्ट रोड को एक आदर्श रोड के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। आज आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, फल-सब्जी मंडी के अध्यक्ष तथा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ इस योजना पर विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान यातायात पुलिस द्वारा तैयार किए गए व्यापक कोर्ट रोड ट्रैफिक एंड पार्किंग मैनेजमेंट प्रस्ताव की समीक्षा कर सहमति दी गई।
मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
इस नई व्यवस्था के तहत कोर्ट रोड पर लगने वाले अवांछित जाम से आम जनता को मुक्ति दिलाने के लिए भारी वाहनों पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जा रहा है। कार्ययोजना के अनुसार, अस्पताल चौराहा और माधव चौक से कोर्ट रोड की तरफ सुबह 11 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक सभी प्रकार के चार-पहिया और तीन-पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस पहल से मुख्य बाजार में यातायात का दबाव कम होगा और पैदल चलने वाले खरीदारों व राहगीरों को आवागमन में सुगमता होगी।

हाथ-ठेलों की शिफ्टिंग और नो-पार्किंग ज़ोन का निर्धारण
मुख्य मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त और चौड़ा बनाए रखने के लिए नगर पालिका के सहयोग से हाथ-ठेलों और दुकानदारों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाएगा। इसके तहत कोर्ट रोड पर अव्यवस्थित रूप से खड़े होने वाले सभी हाथ-ठेलों को अब 'ठंडी सड़क' पर सलीके से स्थानांतरित किया जाएगा। इसी प्रकार सब्जी मंडी के पास कोर्ट रोड और ठंडी सड़क को जोडऩे वाले मार्ग से भी ठेले हटाए जाएंगे और वहाँ पटवा व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से बिठाकर रोजगार के लिए स्थान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कोर्ट रोड पर बर्तन वालों के सामने का क्षेत्र बेहद संकरा होने के कारण, इस पूरे हिस्से को नो-पार्किंग ज़ोन घोषित किया जा रहा है।

दो-पहिया वाहनों के लिए बनेंगे सुव्यवस्थित पार्किंग स्पॉट्स
बाजार में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका के सहयोग से पूरे मार्ग पर बकायदा सफेद पट्टियों की मार्किंग कर 'टू-व्हीलर पार्किंग बे' बनाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने मंडी के सामने दो-पहिया वाहनों के लिए विशेष पार्किंग ज़ोन चिन्हित किया है। साथ ही, टेकरी रोड पर गर्ल्स स्कूल के पास, गर्ल्स स्कूल के ठीक सामने और गांधी चौक पर दो अलग-अलग स्थानों को चिन्हित कर व्यवस्थित टू-व्हीलर पार्किंग स्पॉट्स विकसित किए जा रहे हैं।

व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विशेष मॉनिटरिंग टीम का होगा गठन
इस पूरी यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम कोर्ट रोड सहित अन्य चिन्हित क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करेगी और प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों के प्रवेश, नो-पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों तथा हाथ-ठेलों की स्थिति पर पैनी नजर रखेगी ताकि व्यवस्था निरंतर सुचारू रूप से चलती रहे।
"स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शिवपुरी" के लिए सहयोग की अपील
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भूटिया ने सभी नागरिकों व व्यापारियों से अपील की है कि शिवपुरी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की इस प्रशासनिक मुहिम में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। जिला प्रशासन का संकल्प शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

No comments:
Post a Comment