---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, June 3, 2026

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सीएमओ इशांक धाकड़ को किया सम्मानित


शिवपुरी।
नगर पालिका क्षेत्र शिवपुरी में जनगणना अभियान को निर्धारित लक्ष्य के साथ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर जिलाधीश अर्पित वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने से नगर पालिका में हर्ष और गर्व का माहौल है।

नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के तहत 389 एचएलबी का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया गया। साथ ही टीम ने 53,000 से अधिक घरों तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए 2.5 लाख से अधिक नागरिकों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह कार्य न केवल समयबद्ध तरीके से पूरा हुआ, बल्कि जमीनी स्तर पर डेटा संग्रहण की गुणवत्ता और पारदर्शिता को भी प्राथमिकता दी गई। पूरे अभियान में नगर पालिका की टीम ने समन्वय और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस उपलब्धि पर सीएमओ इशांक धाकड़ ने इसे पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताते हुए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही जनगणना कार्य में सहयोग देने वाले नागरिकों के प्रति भी उन्होंने धन्यवाद प्रकट किया।

No comments: