---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, July 13, 2026

पुष्पेन्द्र पुरुषवानी स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट 15 जुलाई को


जिला खेल परिसर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे भाग, पंजीयन नि:शुल्क

शिवपुरी-श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में श्री पुष्पेन्द्र पुरुषवानी की स्मृति में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगा। टूर्नामेंट में अंडर-16, 16 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल जगत में श्री पुष्पेन्द्र पुरुषवानी के योगदान को सम्मानपूर्वक याद करना और खिलाडिय़ों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

खेल जगत में रहा उल्लेखनीय योगदान
स्वर्गीय डॉ. पुष्पेन्द्र पुरुषवानी अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस अंपायर, इंटरनेशनल रैकेट कंट्रोलर, इंटरनेशनल कोच तथा लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर में एसोसिएट प्रोफेसर रहे। वर्ष 2021 में कार्य के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया था। उन्होंने कम उम्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर खेल शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

प्रतिभागियों को मिलेगा प्रोत्साहन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का पंजीयन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी प्रतिभागियों को टूर्नामेंट की टी-शर्ट प्रदान की जाएगी तथा विजेता खिलाडिय़ों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

No comments: