---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, July 21, 2026

ईस्कॉन शिवपुरी के द्वारा नगर में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा


रथ खींचकर धर्मप्रेमियों ने पुण्य लाभ किया अर्जित

शिवपुरी- एक बार फिर नगर में द्वितीय बार अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ(इस्कॉन) शिवपुरी के द्वारा जग के नाथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही भव्य उत्साह और उल्लास के साथ नगर में निकाली गई। इस दौरान भव्य दिव्य यात्रा में श्री श्री जगन्नाथ जी का ध्यान करते हुए धर्मप्रेमीजनों ने धर्म लाभ प्राप्त करते हुए रथ यात्रा में सपरिवार शामिल होकर रथ खींचा और पुण्य लाभ अर्जित किया। भगवान जगन्नाथ के रूप में निकाली गई इस रथ यात्रा में इस्कॉन शिवपुरी के केंद्र प्रभारी रसराज प्रभु जी सहित बाहर से आए प्रभुजन शामिल हुए। 

भगवान श्री जगन्नाथ जी की यह भव्य दिव्य रथ यात्रा स्थानीय तात्या टोपे पार्क से प्रारंभ हुई जो नगर के गुरुद्वारा चौराहा से होते हुए माधव चौक चौराहे से परिक्रमा कर कोर्ट रोड से होकर अस्पताल चौराहे से होते हुए अग्रसेन चौराहा होकर एमएम हॉस्पिटल के सामने से पूरी चौराहे से स्थानीय बायपास मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर शिवपुरी पर पहुंची। पूरे मार्ग में धर्मप्रेमीजनों के द्वारा पुष्पवर्षा एवं पेयजल सहित अन्य पेय पदार्थोंं से इस रथयात्रा की आगवानी की और पुण्य लाभ लिया। इस दौरान रथयात्रा में जनप्रतिनिधिगणों में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला महामंत्री लवलेश जैन (चीनू), भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, पूर्व कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, वरूण इन होटल संचालक संजीव शर्मा, नरेन्द्र अग्रवाल, मोनू सोनी, प्रवीण गुप्ता सहित समाजसेवी इस्कॉन से जुड़े राजेंद्र गुप्ता (सेठ), किशोर जैमिनी, जय प्रकाश चौधरी, कपिल गुप्ता, अजय राजपूत, विनोदपुरी गोस्वामी, नरेश ओझा आदि मौजूद रहे।

भगवान श्री श्री जगन्नाथ जी की भव्य दिव्य रथ यात्रा के समापन उपरांत समस्त प्रभु जनों के लिए महाप्रसादी वितरण की व्यवस्था भी इस्कॉन मंदिर पर हुई। हजारों की संख्या में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजगन्नाथ जी का रथ खींचकर पूरे मार्ग में दिव्य शंकर ध्वनि और वैदिक मित्रों के उच्चारण के साथ-साथ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का संकीर्तन पूरे मार्ग में गुंजयमान रहा।

No comments: