---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 17, 2026

सेवा भारती सहरिया बनवासी बालक छात्रावास में सेवा सखी संस्था द्वारा किया गया सेवा कार्य


शिवपुरी-
छात्र हित में सेवा कार्य करते हुए सेवा भारती संस्था द्वारा संचालित सहरिया वनवासी छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को समाजसेवी सेवा सखी संस्था के द्वारा स्टेशनरी सामग्री एवं लगभग 100 किलोग्राम खाद्य सामग्री भेंट की गई। सेवा सखी संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए शक्कर, चावल, आटा, अचार, आलू सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर श्रीमती रेनू गोयल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती इंदिरा सर्राफ, श्रीमती कल्पना मंगल तथा श्रीमती नम्रता गर्ग, छात्रावास अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति, विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

इसके साथ ही सेवा भारती परिवार ने सेवा सखी संस्था के इस प्रेरणादायी सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के ऐसे ही सेवा भाव से जनजातीय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। वर्तमान में इस छात्रावास में 70 छात्र कक्षा 6 से 12वीं तक अध्यापन करते हैं जिनके रहने, भोजन और पढ़ाई की व्यवस्था छात्रावास द्वारा समाज के सहयोग से की जाती है। इसके अलावा सेवा भारती संस्था द्वारा हाल ही में प्लंबर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया था जिसका प्रथम बैच छात्रावास के उच्चतर कक्षा के छात्रों का प्रारंभ भी हो गया है, संस्था नगर के प्लंबिंग का काम करने वाले पलम्बरों एवं दुकानदारों से आग्रह करती है कि वह भी इस प्रशिक्षण केंद्र पर और अधिक कार्य दक्षता के लिए प्लंबरों को भेजें। ऐसे युवा जिन्हें रोजगार की तलाश है इस प्रशिक्षण केंद्र पर आकर इस रोजगार को अपना माध्यम बना सकते हैं।

No comments: