---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 17, 2026

पिछोर में आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही


80 लीटर कच्ची शराब जब्त कर 5 हजार किलो लाहन किया नष्ट

शिवपुरी। आबकारी विभाग ने शुक्रवार को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछोर क्षेत्र के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यहां पिछोर प्रभारी राहुल गुप्ता के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त करते हुए शराब बनाने के उपकरण और करीब 5 हजार किलोग्राम गुड़-लाहन का सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 5.16 लाख रुपये आंकी गई है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा और संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर के उपायुक्त आबकारी संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में पिछोर प्रभारी राहुल गुप्ता की टीम ने कंजर डेरा, मंडी के पीछे, नया चौराहा पुलिया और बामौरकलां पुलिया क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के बाद आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कपार गांव में गश्त कर ग्रामीणों, विशेषकर आदिवासी महिलाओं से संवाद किया। अधिकारियों ने गांव में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने देने की अपील की। संयुक्त गश्त के दौरान गांव से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments: