---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 17, 2026

नाले में गिरी गाय को सुरक्षित निकालकर युवक ने पेश की मानवता की मिसाल


शिवपुरी।
फिजिकल रोड स्थित पानी की टंकी के सामने बने नाले में एक गाय अचानक गिर गई। नाले में फंसी गाय को देखकर वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने तुरंत राहगीरों से मदद की अपील की और गाय को सुरक्षित बाहर निकालने का अनुरोध किया।

इसी दौरान अपने कार्य के लिए जा रहे केशव बैरागी, निवासी फतेहपुर, शिवपुरी, वहां पहुंचे। बताया जाता है कि उनके परिवार में लंबे समय से गाय पालन का कार्य किया जाता है। गाय को संकट में देखकर उन्होंने बिना देर किए साहस और मेहनत से उसे नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गाय के सुरक्षित बाहर आने पर वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने केशव बैरागी का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सराहनीय कार्य की खूब प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में जीवों की सहायता करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है और केशव बैरागी ने इसका उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

No comments: