36वीं ध्वजारोहण का दीवानचंद खजांचीलाल लिगा परिवार बना लाभार्थीशिवपुरी-शहर के कोर्ट रोड़ स्थित श्री चिंंतामणी पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर जिनालय पर भव्य ध्वजारोहण महोत्सव आज 18 जुलाई शनिवार को मनाया जाएगा। जहां 36वीं ध्वजारोहण का लाभार्थी परिवार श्री दीवानचंद खजांचीलाल जैन लिगा परिवार होगा जिनके द्वारा यह पुण्य लाभ अर्जित किया गया है, जहां सभी समाजजनों के द्वारा इस भव्य ध्वजारोहण महोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को प्रात: 7 बजे स्नात्र पूजा के साथ हुई और प्रात:9 :30 बजे 18 अभिषेक एवं श्रीपंचकल्याणक पूजा की गई तत्पश्चात दोप.12 बजे से साधर्मिक वात्सल्य एवं रात्रि 8 बजे संध्या भक्ति का आयोजन किया गया।
36वीं ध्वजा आज कार्यक्रम के दूसरे दिन 18 जुलाई शनिवार को चढ़ाई जाएगी, जिसकी शुरूआत प्रात: 7 बजे रोज की भांति स्नात्र पूजा, इसके पश्चात प्रात: 8 बजे नवकारसी एवं प्रात: 9 बजे जिनालय से रथ यात्रा प्रस्थान एवं जिनालय में आगमन होगा, प्रात: 10:30 बजे सत्तरभेदी पूजन प्रारंभ होगा और दोप.12:36 नियत समय पर विजय मुहूर्त पर जिनालय पर 36वीं ध्वजा चढ़ाई जाएगी साथ ही दादावाड़ी एवं गुरू मंदिर में भी ध्वजा इसी समय चढ़ाई जाएगी तत्पश्चात आगन्तुकजनों के लिए 1:30 बजे से साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन किया गया है। यहां जिनालय एवं दादा गुरूदेव की ध्वजा का लाभार्थी परिवार श्रीदीवानचंद खजांची लाल जैन लिगा परिवार शिवपुरी होगा जबकि गुरू मंदिर पर ध्वजारोहण के लाभार्थी श्रेष्ठीवर्य स्व.सेठ श्री इन्द्रमल-स्व.श्रीमती कमलादेवी के आर्शीवाद से इंदरमल, तेजमल, दीपक, अशोक, रितेश, विपिन, नीलेश, सौरभ एवं श्रेयांश सांखला परिवार शिवपुरी होगा।
इस भव्य ध्वजा महोत्सव का समापन रविवार 19 जुलाई को प्रात:9:30 बजे स्थानीय समाधि मंदिर में आ.विजय धर्मसूरीजी की अष्टप्रकारी पूजा के साथ होगा। इन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन में विशेष आकर्षण का केन्द्र अहमदाबाद से विधिकारक श्री कल्पेश भाई सिरोड़ीवाले एवं संगीतकार श्री अक्षत भाई हालोल होंगें जो अपनी टीम के साथ रात्रि में भक्ति एवं ध्वजा महोत्सव में अपनी शानदार धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरे आयोजन को सरोबार करेंगें। समस्त श्रीश्वेताम्बर जैन समाज के साधर्मीजनों से सपिरवार इस भव्य तीन दिवसीय ध्वजारोहण महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह लाभार्थी परिवार एवं श्वेताम्बर जैन समाज शिवपुरी के द्वारा किया गया है।


No comments:
Post a Comment