जिला गल्ला दलाल एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज जैन ने साथ्यिों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपणशिवपुरी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला गल्ला दलाल एसोसिएशन, शिवपुरी द्वारा मंगलवार को फूड पार्क, बदौड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत गुप्ता रहे। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर ही आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
इसके साथ ही पौधरोपण का संदेश देते हुए जिला गल्ला दलाल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जैन (सेसई वाले) ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है, वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, वन्य जीवों और आने वाली पीढयि़ों के सुरक्षित भविष्य का भी आधार हैं, साथ ही कहा कि जिला गल्ला दलाल एसोसिएशन केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इसी उद्देश्य से फूड पार्क, बदौड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़े।
इस अवसर पर एसोशिएशन के उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, महामंत्री रोहित जैन अमोल, कोषाध्यक्ष आदित्य गोयल तथा प्रचार मंत्री विवेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महावीर गुप्ता एवं राजेश गोयल 'रजत' ने किया। कार्यक्रम में जिला गल्ला दलाल एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने नियमित रूप से वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।



No comments:
Post a Comment