राजेश्वरी रोड पर पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव सहित समाज के वरिष्ठजनों का हुआ सम्मानशिवपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का घनश्याम गुप्ता (तिघरी वाले) परिवार एवं मित्र मंडल द्वारा राजेश्वरी रोड पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं का अभिनंदन किया गया।
स्वागत कार्यक्रम के संयोजक एवं मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने शोभायात्रा में शामिल राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एवं अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का माल्यार्पण कर आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद गौरव सिंघल, गणेश गुप्ता, पूर्व महमंत्री अग्रवाल समाज विकास गोयल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान शोभायात्रा में शामिल भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव एवं अमित यादव सहित यादव समाज के अन्य वरिष्ठजनों का भी माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर घनश्याम गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म, प्रेम, समरसता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी जैसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं। शोभायात्रा के स्वागत के दौरान पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।

No comments:
Post a Comment