राजेश्वरी रोड पर पुष्पवर्षा कर सर्व यादव समाज के समाजबंधुओं का किया अभिनंदनशिवपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का ग्वाल समाज सकल पंच शिवपुरी द्वारा राजेश्वरी रोड पर पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल समाजबंधुओं का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल हुए राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, अमित यादव, भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष यादव महासभा उपेंद्र यादव आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह ग्वाल समाज सकल पंच शिवपुरी के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजजनों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित हुआ। इसमें ठकुरपुरा से महाते प्रेम पड़रिया, चौधरी श्रवण लाल, दीवान धनीराम कछवाए, नत्था पड़रिया, रामसिंह भगतजी एवं लालजू दीवान, घोसीपुरा से हुकुमचंद पड़रिया महाते, नारायण गुजेले दीवान, गोपाल हिन्वार, चतुर्भुज हिन्वार एवं मदन मोरिया तथा लुधावली से परसादी दीवान, बृजेश रियार चौधरी, खुमान चंदेल, किशन लाल मोहनियां, रामप्रसाद मोहनिया, फूलचंद थम्मार एवं रामचरण चंदेल का विशेष मार्गदर्शन रहा। वहीं संस्था अध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल), सीताराम वानिए, भूपेंद्र दीवान, प्रभात पड़रिया, महेंद्र दीवान, दिलीप चंदेल, रवि कछवाए (ग्वाल) सहित युवा समिति अध्यक्ष लाल पड़रिया, विष्णु दीवान एवं बड़ी संख्या में ग्वाल समाज के समाजबंधुओं ने उपस्थित रहकर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर ग्वाल समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। स्वागत के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण नजर आया। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न समाजों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाना शिवपुरी की सामाजिक एकता एवं सद्भाव की सुंदर मिसाल है।






No comments:
Post a Comment