---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, September 22, 2026

आदर्श नगर कन्या विद्यालय में लगा ईसीसीई बाल मेला, खेल-खेल में नौनिहालों ने सीखा ज्ञान का पाठ


कहानी, कविता, गीत, चित्र और रोचक गतिविधियों से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सर्वांगीण विकास पर रहा जोर

शिवपुरी- शिवपुरी एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर, पुरानी शिवपुरी में ईसीसीई के अंतर्गत बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न खेलों, रचनात्मक गतिविधियों, कहानी, कविता, गीत, चित्र एवं अन्य रोचक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था के बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक एवं भाषाई विकास को मजबूत करना रहा। बाल मेले में बच्चों के लिए ऐसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को सहज, सरल और आनंददायक बनाया गया। विद्यालय में आयोजित यह बाल मेला इसी उद्देश्य की दिशा में एक सार्थक पहल रहा, जिसमें शिक्षा को गतिविधियों और मनोरंजन से जोड़ते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बच्चो के अविभावक सहित डाइट शिवपुरी के प्रचार्य एम. यू शरीफ एवं सीएसी सतीश वर्मा उपस्थित रहे।

गतिविधियों के माध्यम से सीखने पर जोर
ईसीसीआई के तहत बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उनकी उम्र और रुचि के अनुसार गतिविधि आधारित शिक्षा देने पर जोर दिया जाता है। बाल मेले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में भाषा एवं संख्यात्मक कौशल, रचनात्मकता, जिज्ञासा, आत्मविश्वास तथा समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया।

बाल मेले में बच्चों में दिखा उत्साह
बाल मेले में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। खेल, चित्र, गीत, कविता और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान सीखने के साथ-साथ बच्चों के लिए मनोरंजन और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर भी मिला। ईसीसीआई का उद्देश्य प्रारंभिक वर्षों में बच्चों पर पढ़ाई का अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें आनंदपूर्ण एवं सहज वातावरण में सीखने के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रारंभिक अवस्था में विकसित होने वाली भाषा, जिज्ञासा, रचनात्मकता और सामाजिक व्यवहार जैसी क्षमताएं बच्चों की आगे की शिक्षा के लिए मजबूत आधार तैयार करती हैं।

No comments: