शिवपुरी। शहर के वायपास मार्ग स्थित एस.डी.एम. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत की संकल्पना 2047 एवं माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विगत 25 वर्षों में किए गए सेवाकार्य विषय पर विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं देश के विकास के प्रति अपनी सोच को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम-किसान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न विषयों को अपनी कलाकृतियों में प्रभावी ढंग से दर्शाया। प्रतियोगिता में वंश सोनी ने प्रथम स्थान, देवकी यादव ने द्वितीय स्थान तथा निशा चिड़ार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में उनकी रचनात्मकता और विषय के प्रति समझ स्पष्ट रूप से दिखाई दी। गत दिवस विद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में अभिभावकों एवं उपस्थितजनों ने विद्यार्थियों की कला प्रतिभा का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। विद्यालय परिवार द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति की क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment