शिवपुरी- समस्त क्षत्रिय समाज जिला शिवपुरी की ओर से विजयादशमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले विजयादशमी चल समारोह को लेकर स्थानीय त्रिवेणी वाटिका, शिवपुरी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवपुरी जिले के साथ-साथ पोहरी एवं नरवर से आए क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की और आगामी कार्यक्रम को लेकर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में तय किया गया कि विजयादशमी का भव्य चल समारोह चिंताहरण मंदिर से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक होते हुए ठाकुर बाबा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगा। समारोह के समापन स्थल पर शस्त्र पूजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।चल समारोह को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ संरक्षक चतुर सिंह सेंगर को बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सौंपी गई। बैठक में उपस्थित पोहरी एवं नरवर से आए सभी समाजबंधुओं ने प्रस्तावों पर अपनी पूर्ण सहमति एवं समर्थन प्रदान किया। साथ ही श्री राजपूत करणी सेना द्वारा भी विजयादशमी चल समारोह एवं समाज द्वारा लिए गए निर्णयों को अपना समर्थन प्रदान किया गया। बैठक में समाज की एकता, संगठन, संस्कृति, परंपरा एवं मर्यादा को बनाए रखते हुए विजयादशमी समारोह को भव्य, अनुशासित एवं गौरवपूर्ण रूप से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। समस्त क्षत्रिय समाज जिला शिवपुरी ने समाज के सभी बंधुओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर विजयादशमी के इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।

No comments:
Post a Comment