शिवपुरी- पुलिस थाना पोहरी के द्वारा बीती 24.08.2026 को फरियादी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता उम्र 50 साल निवासी मैन चौराहा किला रोड पोहरी के द्वारा रिपोर्ट किया कि दुकान की शटर निकाल कर गल्ले में रखे 2 लाख 50 हजार रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गये, आरोपीगणो के विरूद्ध थाना पोहरी पर अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 331(3),305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी.प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान द्वारा अपने मुखविर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं सायवर सेल की मदद लेकर स्टाफ को अज्ञात आरोपी एवं मशरूका की पतारसी हेतु लगाया गया एवं टीम गठित कर आरोपी के मिलने वाले सम्भावित स्थान पर तलाश की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर से प्रकरण के फरार आरोपी बबलू उर्फ बाबा पुत्र मुन्ना गोस्वामी उम्र 35 साल निवासी भगवती कालोनी पोहरी को जेल के पास श्योपुर रोड से गिफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 12500 रूपये नगदी जप्त किये गये एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पोहरी निरी. रवि चौहान, उनि वीरेन्द्र परिहार, प्र.आर. प्रमोद सेन, आर.मांगीलाल गुर्जर, आर. रामनाथ रावत, आर. मुनेश धाकड़ शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment