प्रभुजियों ने सजाया आश्रम, भजनों पर किया नृत्य, उत्साह से फोड़ी मटकीशिवपुरी। अपना घर आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे आश्रम को आकर्षक रूप से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। आश्रम में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में प्रभुजियों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रभुजियों ने भगवान श्रीकृष्ण के कृष्णमय भजनों पर जमकर नृत्य किया और भक्तिभाव में सराबोर नजर आए। मटकी फोड़ कार्यक्रम ने जन्माष्टमी के उत्सव में विशेष रंग भर दिया। आश्रम परिसर में मौजूद सभी लोगों ने प्रभुजियों का उत्साह बढ़ाया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जन्माष्टमी के इस आयोजन का उद्देश्य आश्रम में निवासरत प्रभुजियों के बीच पर्व की खुशियां साझा करना और उन्हें अपनत्व एवं आनंद का वातावरण उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रभुजियों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी ने पूरे आयोजन को भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रमेशचंद अग्रवाल, सचिव राजेंद्र गुप्ता, ब्रजेश कुमार मंगल, विजय कुमार गोयल (सेवानिवृत्त सीएमओ), आनंद स्वरूप बिंदल, अनिल कुमार जैन, समाजसेवी लालजी शिवहरे, राम नारायण गुप्ता, राम सनेही शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment