---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, October 16, 2026

ग्वालियर में शिवपुरी के स्केटर्स का जलवा, स्वर्ण-रजत पदकों से चमका जिले का नाम


होली बड्स इंटरनेशनल स्कूल की खिलाडिय़ों ने संभाग स्तरीय स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

शिवपुरी। स्केटिंग के मैदान में शिवपुरी के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का दम दिखाते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। ग्वालियर में आयोजित संभाग स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शिवपुरी स्केटिंग अकादमी के खिलाडिय़ों ने स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किए। वहीं, होली बड्स इंटरनेशनल स्कूल शिवपुरी की एक होनहार खिलाड़ी भव्या तिवारी ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर विद्यालय सहित जिले का मान बढ़ाया और इसी जीत के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। 

जहांं पहले दिन की प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले को 5 स्वर्ण, 6 कांस्य, 8 रजत पदक मिले हैं। ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में शिवपुरी स्केटिंग अकादमी के खिलाडिय़ों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों की सफलता को उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया गया। इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों और अकादमी में उत्साह का माहौल है। खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए दल प्रबंधक विवेक वर्धन शर्मा, मैनेजर हेमंत और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक सुखवीर सिंह का मार्गदर्शन मिला। अकादमी का लक्ष्य खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण देकर जिला, संभाग, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। अकादमी का प्रशिक्षण वीर सावरकर पार्क शिवपुरी में संचालित होता है।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भव्या ने जीते दो पदक
होली बड्स इंटरनेशनल स्कूल की स्केटिंग खिलाड़ी भव्या तिवारी ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। जीत के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यालय प्रबंधन और खेल विभाग ने खिलाड़ी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्पोट्र्स टीचर सुखवीर सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इन उपलब्धियों से शिवपुरी में स्केटिंग के प्रति बढ़ते उत्साह और युवा खिलाडि?ों की मेहनत को नई पहचान मिली है।

No comments: