---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 19, 2026

नवदुर्गा सांसकृतिक समारोह मण्डल का भव्य मॉं नवदुर्गा विसर्जन समारोह आज




संघ के पथ संचलन, क्षत्रिय महासभा चल समारोह व रावण दहन रामलीला समिति के कलाकारों का किया जाएगा स्वागत

शिवपुरी। शहर में नवरात्र महोत्सव के समापन और विजयादशमी के अवसर पर श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मंडल द्वारा आज 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समारोह इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंडल अध्यक्ष तरुण अग्रवाल एवं सचिव अरुण शर्मा, मुख्य संयोजक संदीप वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारीयो ने बताया कि इस वर्ष माधव चौक से आधा सैकड़ा झांकियां निकाली जाएंगी, साथ ही, शिवपुरी में पहली बार दशहरे के दिन ही माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

मंडल के अनुसार, शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की परंपरा को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों की झांकियां इस आयोजन में शामिल होंगी। धार्मिक आस्था, आकर्षक साज-सज्जा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सुसज्जित झांकियां शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मंडल के अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संदीप वशिष्ठ (एडवोकेट), सचिव अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष हृदेश गोयल, सह कोषाध्यक्ष रवि पाराशर, मंच प्रभारी संकेत शुक्ला (हर्ष), मणिका शर्मा, मणिकांत शर्मा एवं मीडिया प्रभारी राजू यादव (ग्वाल) सहित समस्त श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक मंडल पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए सभी संबंधित समितियों, श्रद्धालुओं और शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा की। मंडल ने श्रद्धालुओं एवं दुर्गा उत्सव समितियों से आयोजन में सहयोग करने की अपील की है, ताकि यह धार्मिक समारोह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


No comments: