---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 19, 2026

क्षत्रिय समाज का भव्य दशहरा मिलन समारोह एवं विशाल वाहन रैली आज, समाज के वरिष्ठजनों का होगा सम्मान




महाराणा प्रताप चौक से निकलेगी वाहन रैली, ठाकुर बाबा मंदिर परिसर पर होगा समापन

शिवपुरी। क्षत्रिय समाज, जिला शिवपुरी द्वारा मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को भव्य दशहरा मिलन समारोह एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री रामनारायण सिंह सिकरवार 'लहरी साहबÓ की पावन स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान, क्षत्रिय शिरोमणि सम्मान समारोह, शस्त्र पूजन, श्रीराम शोभायात्रा एवं प्रतिमा सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

आयोजन के अंतर्गत प्रात: 10 बजे महाराणा प्रताप चौक से विशाल वाहन रैली प्रारंभ होगी। रैली माधव चौक, अस्पताल चौराहा एवं अग्रसेन चौक से होते हुए दुर्गादास राठौड़ चौक पहुंचेगी। यहां सम्मान कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागी ठाकुर बाबा मंदिर परिसर, हाथी खाना, शिवपुरी पहुंचेंगे। इस अवसर पर प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह जी सिकरवार साहब की स्मृति में 'शिक्षा रत्न पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत एक छात्र अथवा छात्रा को 11 हजार रुपये की नकद राशि एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

आयोजकों ने बताया कि दशहरा मिलन समारोह समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। स्वर्गीय रामनारायण सिंह सिकरवार 'लहरी साहबÓ के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। क्षत्रिय समाज ने समस्त क्षत्रिय बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं वरिष्ठजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

No comments: