पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ 70वी राज्य स्तरीय क्रिकेट व नेटबाल प्रतियोगिता का समापनशिवपुरी। शिवपुरी की धरा पर 23 शुरू हुई 70 वी राज्य स्तरीय 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट व 19 वर्षीय बालक बालिका नेटबाल प्रतियोगिता का बुधवार की दोपहर पुरस्कार, प्रशस्ति और सम्मान के साथ विधिवत समापन हो गया। दोनों ही खेलों में विजेता व उपविजेता सहित तीसरे पायदान पर रहीं टीमों को ट्राफी और खिलाडयि़ों को अतिथियों ने मैडल प्रदान किया तो उनका उत्साह उफान पर जा पहुंचा तथा तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने डीडी पीपी के ध्येय वाक्य से खिलाडयि़ों को समझाया कि इन चार शब्दों समर्पण, अनुशासन, समयनिष्ठा और धैर्य का खेलों के साथ साथ जीवन में भी उतना ही महत्व है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कारगर प्रयास किए हैं,
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला महामंत्री केपी परमार,सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर,व जिला कार्यालय मंत्री सोनू राजावत मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने कहा कि भले ही प्रतियोगिता में किसी को जीत किसी को हार मिली पर इस प्रतियोगिता के जरिए सभी खिलाडयि़ों में आत्मविश्वास और खेल भावना जैसे गुणों का विस्तार जरूर हुआ होगा, उन्होंने नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडयि़ों को बधाई दी। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन वाचन बीईओ मनोज निगम द्वारा किया गया जबकि मंच संचालन बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, हेमलता चौधरी व गिरीश मिश्रा मामा द्वारा किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने की।
तीसरे स्थान पर रही ग्वालियर संभाग की टीम, ऑल ओवर चैंपियन घोषित
पुरस्कार वितरण के दौरान क्रिकेट 17 वर्षीय बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर रही ग्वालियर संभाग की टीम सहित उपविजेता इंदौर व विजेता भोपाल की टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई वहीं नेटबाल बालक बालिका वर्ग में विजेता रही ग्वालियर संभाग की टीम व कोच सहित मैनेजर को सम्मानित किया गया। पूरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ओवर आल चैंपियन ग्वालियर संभाग को घोषित किया गया और ट्रॉफी प्रदान की गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को विधिवत संचालित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिथियों के माध्यम से 9 संभागों से आए दल प्रबंधकों व स्टेट ऑफिशियल्स को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा स्थानीय स्तर पर विभाग द्वारा दो दर्जन से अधिक समितियों का गठन किया गया था जिनके सदस्यों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रचार प्रसार के लिए भगवती प्रसाद शर्मा, नीरज सरैया, राजीव भार्गव को सम्मानित किया गया। वहीं अन्य समितियों में शामिल , प्राचार्य एनके जैन,आरपी जाटव,एसपी भार्गव कन्या परिसर, महेन्द्र सिंह तोमर,राजेश कम्ठान, नेशनल रैफरी यादवेन्द्र सिंह चौधरी, अजय बाथम, विवेक वर्धन शर्मा,राजू जाट, मनोज गुप्ता,स्नेह सिंह रघुवंशी, दीपक मांझी,संस्कार मिश्रा, सदाशिव भार्गव,अभिषेक, श्रीवास्तव , शिवनाथ वैस,राघवेन्द्र रघुवंशी,ऊजमा परवीन, कल्पना सोनी, श्वेता जैन, अनिल मलावरिया, कपिल यादव, आकाश यादव,गिरीश शर्मा,शरद निगम, रज्जाक खान आदि को सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment