---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 19, 2026

शिव की नंदीशाला 'अपना घर गौशाला" में नवनिर्मित शेड का विधायक देवेंद्र जैन ने किया लोकार्पण






गौसेवकों के सहयोग से गौशाला को मिला ट्रैक्टर, हाइड्रोलिक सूपा एवं ट्रॉली भी की गई भेंट

शिवपुरी। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व महानवमी के अवसर पर शिव की नंदीशाला स्थित अपना घर गौशाला में जनहित एवं गौसेवा के उद्देश्य से नवनिर्मित शेड का लोकार्पण विधायक देवेंद्र जैन द्वारा किया गया। विधायक निधि एवं अन्य सहयोगियों के सहयोग से निर्मित इस शेड के लोकार्पण के साथ ही गौशाला में गौवंश की बेहतर देखभाल और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महानवमी के अवसर पर कन्या पूजन के साथ हुआ। विधायक देवेंद्र जैन ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात नवनिर्मित शेड का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर गौसेवा से जुड़े समाजसेवियों एवं सहयोगकर्ताओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। गौशाला में गौसेवकों के सहयोग से ट्रैक्टर प्रदान किया गया। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया शिवपुरी के आर.डी. ओझा द्वारा हाइड्रोलिक सूपा एवं ट्रॉली उपलब्ध कराई गई। इन संसाधनों से गौशाला में साफ-सफाई, चारा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी। शेड निर्माण और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता से गौशाला की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। महानवमी के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर अपना घर आश्रम गौशाला के अध्यक्ष रमेशचंद अग्रवाल, सचिव राजेंद्र गुप्ता सेठ, कैलाश नारायण दुबे, गोविंद बंसल, गौरव जैन पंचायती, अपना घर महिला सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती बबीता  जैन (पत्तेवाले), स्मिता गुप्ता, पूजा गुप्ता, मनीषा गुप्ता, सोनिया गुप्ता,  मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले), गौसेवक प्रवीण गुप्ता, राकेश जैन अमोल, अनिल जैन पत्तेवाले, लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन, सत्यनारायण गोयल (झिरी वाले), राजकुमार गोयल, दीपक गुप्ता, नगर पालिका गुना के असिस्टेंट डायरेक्टर श्रवण गोयल, विनोद गुप्ता (मेहम्मदपुर वाले) तथा दलाल एसोसिएशन के प्रचार मंत्री विवेक गुप्ता सहित अनेक गौसेवक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

No comments: